फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

One Friday Night Trailer: 'वन फ्राइडे नाइट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांस- विश्वासघात करते दिखेंगे रवीना- मिलिंद

Thu, 27 Jul 2023 11:33 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 27 Jul 2023 11:33 AM IST
सार

एक्ट्रेस रवीना टंडन के बाद एक पर्दे पर शानदार अवतार में नजर आ रही हैं। बीते साल ओटीटी पर भी कदम रख चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस जल्द 'वन फ्राइडे नाइट' में नजर आएगी।

विज्ञापन
One Friday Night official Trailer out Raveena Tandon Milind Soman Explore The Theme Of Infidelity read here
वन फ्राइडे नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस रवीना टंडन के बाद एक पर्दे पर शानदार अवतार में नजर आ रही हैं। बीते साल ओटीटी पर भी कदम रख चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस जल्द 'वन फ्राइडे नाइट' में नजर आएगी। इस शो में आपको बहुत सारा ड्रामा, रोमांस, सस्पेंस, रिलेशनशिप, सीक्रेट्स और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। आइए बताते हैं इस वेब सीरीज के बारे में सब कुछ...

One Friday Night official Trailer out Raveena Tandon Milind Soman Explore The Theme Of Infidelity read here
वन फ्राइडे नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

एक और नई फिल्म 'वन फ्राइडे नाइट' आप सभी का मनोरंजन करने के लिए जल आ रही है। जी हां फिल्म निर्माताओं ने 'वन फ्राइडे नाइट' का टीजर जारी कर दिया है, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। अभिनेत्री रवीना के अलावा इस फिल्म में  मिलिंद सोमन और विधि चितालिया जैसे कलाकार अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

One Friday Night official Trailer out Raveena Tandon Milind Soman Explore The Theme Of Infidelity read here
वन फ्राइडे नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना की 'वन फ्राइडे नाइट' का निर्देश मनीष गुप्ता द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका निर्माण ज्योति देशपांडे कर रही हैं। जियो सिनेमा पर अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'वन फ्राइडे नाइट' का टीजर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्या होता है जब वन फ्राइडे नाइट पर एक रोमांचक समय दुःस्वप्न में बदल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
One Friday Night official Trailer out Raveena Tandon Milind Soman Explore The Theme Of Infidelity read here
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी की बात करें तो, यह फिल्म राम के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो एक अमीर आदमी है, जो खुद को अपने से आधी उम्र की महिला नीरू के साथ चक्कर में फंसता हुआ पाता है। इनकी लव स्टोरी एक ऐसा मोड़ लेती है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। एक एक्सीडेंट में राम गंभीर रूप से घायल हो जाता है, उसे देखभाल की सख्त जरूरत होती है। कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होने के कारण नीरू को एक बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है, राम की वाइफ लता तक पहुंचने के लिए।

यह भी पढ़ें: जब अजय देवगन के किसिंग सीन से आगबबूला हो गईं काजोल, अभिनेता को मांगनी पड़ी थी माफी

विज्ञापन
One Friday Night official Trailer out Raveena Tandon Milind Soman Explore The Theme Of Infidelity read here
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, मिलिंद सोमन को आखिरी बार एक्शन-थ्रिलर 'लकड़बग्घा' में देखा गया था, जो इसी साल रिलीज हुई थी। उन्हें कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' में देखा जाएगा। वहीं रवीना टंडन की बात करें तो वो आखिरी बार प्रशांत नील की ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ चैप्टर 2' में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। उन्हें अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'घुड़चढ़ी' में संजय दत्त के साथ देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के इनरवियर को लेकर बिग बी ने किया था यह ट्वीट, अब महानायक पर जमकर भड़के यूजर्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed