{"_id":"64c145d0c5d257face0303d9","slug":"throwback-thursday-when-kajol-got-angry-on-ajay-devgn-film-shivaay-kissing-scene-2023-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब अजय देवगन के किसिंग सीन से आगबबूला हो गईं काजोल, अभिनेता को मांगनी पड़ी थी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब अजय देवगन के किसिंग सीन से आगबबूला हो गईं काजोल, अभिनेता को मांगनी पड़ी थी माफी
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं जो एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनमें से ही एक अजय देवगन और काजोल भी हैं। दोनों की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में होती है। शादी के 24 साल बाद भी दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा जाता है। दोनों ही सितारे एक दूसरे के काम की काफी ज्यादा सराहना करते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक फिल्म में अजय के एक सीन पर काजोल हद से ज्यादा आगबबूला हो गई थीं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको यही किस्सा बताने जा रहे हैं।
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात फिल्म शिवाय के समय की है। इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में अजय का एक किसिंग सीन था जो काफी ज्यादा चर्चा में था। दरअसल, पर्दे पर अजय देवगन उस समय तक नो किसिंग पॉलिसी अपनाते थे। यही वजह थी कि फिल्म का यह सीन काफी ज्यादा सुर्खियों में था। इस सीन की वजह से काजोल भी काफी ज्यादा नाराज हुई थीं।
3 of 5
अजय देवगन-काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अजय देवगन को उनको सॉरी तक कहना पड़ा था। इस किस्से का जिक्र काजोल ने खुद द कपिल शर्मा शो के दौरान किया था। शो में जब कपिल ने काजोल से पूछा कि पर्दे पर अजय को किस करते हुए देखकर उनकी कैसी प्रतिक्रिया थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं फिल्म की प्रोड्यूसर थी, फिर भी मुझे इसके बारे में नहीं बताया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मुझसे इसको लेकर माफी मांगी। शो में काजोल ने बताया कि अजय के माफी मांगने के बाद उन्होंने उन्हें माफ कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।