फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: महिलाओं के इनरवियर को लेकर बिग बी ने किया था यह ट्वीट, अब महानायक पर जमकर भड़के यूजर्स

Thu, 27 Jul 2023 10:58 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan trolled for old tweet about women innerwears users says did not expect this read here
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए मेगास्टार अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इसके अलावा अभिनेता किसी न किसी मुद्दे को लेकर ट्वीट करते रहते हैं, जिसके लिए उनकी काफी सराहना की जाती है। मगर इस बार अपने एक पुराने ट्वीट की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

amitabh bachchan trolled for old tweet about women innerwears users says did not expect this read here
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

जी हां, बिग बी का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लॉन्जरी को लेकर सवाल पूछा था। उनका यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस उनके इस ट्वीट पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे है।

amitabh bachchan trolled for old tweet about women innerwears users says did not expect this read here
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन का वायरल हो रहा यह ट्वीट साल 2010 का है, जिसमें उन्होंने एक सवाल पूछा था। उन्होंने ट्वीट किया था- अंग्रेजी भाषा में ब्रा एकवचन और पैंटी बहुवचन क्यों हैं? जिसे लेकर अब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।



Raghav Chadha: परी से सगाई के बाद बदल गई है राघव चड्ढा की जिंदगी, बोले- अब लोग कम चिढ़ाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan trolled for old tweet about women innerwears users says did not expect this read here
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

बिग बी के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार कोई तो जरुरी सवाल पूछ रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छा सवाल बच्चन साहब, इसे केबीसी के अगले सीजन में पूछिएगा।' एक ने ट्रोल करते हुए पूछा- 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी।'



Zareen Khan: कटरीना कैफ की वजह से जरीन खान को नहीं मिला फिल्मों में काम? बोलीं- इंडस्ट्री ने कभी मुझे...

विज्ञापन
amitabh bachchan trolled for old tweet about women innerwears users says did not expect this read here
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी नजर आने वाले है।

यह भी पढ़ें- Sukh Mhanje Nakki Kay Asta: मराठी टीवी शो के सेट पर दिखा तेंदुआ, AICWA के अध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed