फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raja Kumari: न्यूयॉर्क के कॉन्सर्ट में SRK का क्रेज, राजा कुमारी ने गाया जवान का थीम सॉन्ग तो क्रेजी हुए फैंस

Thu, 27 Jul 2023 10:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 27 Jul 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
rapper raja kumari sets stage on fire when she sings srk jawan prevue theme song in new york live concert
राजा कुमारी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों इस फिल्म का प्रिव्यू वीडियो रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। इसके बाद इस फिल्म का एक थीम वीडियो भी रिलीज हुआ था, वह भी फैंस को खूब पसंद आया था। अब हाल ही में ग्रैमी पुरस्कार नॉमिनेटेड रैपर राजा कुमारी ने न्यूयॉर्क में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान प्रिव्यू गाकर अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

rapper raja kumari sets stage on fire when she sings srk jawan prevue theme song in new york live concert
राजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

राजा कुमारी ने बहुत ही ऊर्जावान तरीके से जवान का थीम सॉन्ग गाया है। एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा एक वीडियो साझा किया है, जिसे उस फैन ने शाहरुख खान को समर्पित किया है। इस दौरान राजा कुमारी जवान का थीम सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। जैसे ही उनका गाना खत्म होता है पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगता है। राजा ऐसे बेहतरीन रिएक्शन से इतनी खुश हुईं कि उन्होंने उस रील को अपने अकाउंट पर शेयर किया। जिसको उन्होंने कैप्शन दिया, मैं अपने पूरे जीवन में हर कार्यक्रम में इसे प्रस्तुत करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। 


View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

rapper raja kumari sets stage on fire when she sings srk jawan prevue theme song in new york live concert
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुए कॉन्सर्ट की तस्वीरें राजा कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इस दौरान वह शानदार गुलाबी रंग की क्रेप साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उनकी गुलाबी हील्स और मैचिंग धूप का चश्मा उनके लुक को पूरा कर रहा है। कैप्शन में, उन्होंने खुद को 'इंडियन बार्बी' बताया और गुलाबी रंग के प्रति अपने शौक के बारे में भी बात की।

इसे भी पढ़ें- Dev Raturi: टिहरी के देव ने चाइना में बजाया अपने हुनर का डंका, चीनी स्कूली किताबों में पढ़ाई जा रही उनकी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
rapper raja kumari sets stage on fire when she sings srk jawan prevue theme song in new york live concert
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जवान' थीम सॉन्ग इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था, जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। इसमें शाहरुख खान की एंट्री एकदम परफेक्ट थीम टोन पर होती है। इसके रिलीज होते ही शाहरुख खान ने राजा कुमारी का शुक्रिया अदा किया था। जिसके बाद वह खुद को रोक नहीं पाईं और ट्विटर पर ही अभिनेता के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
rapper raja kumari sets stage on fire when she sings srk jawan prevue theme song in new york live concert
जवान में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जवान की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। वहीं शाहरुख को फिल्म में नेगेटिव किरदार में देखा जाएगा। दुनियाभर में यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed