Orry: ओरी के हाथ लगी भंसाली की फिल्म, विशिष्ट भूमिका में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
Orry: सोशल मीडिया पर नजर आने वाले ओरी अब फिल्मों में दिखेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में अहम भूमिका में दिखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की कास्ट अब हर दिन के साथ और भी ज्यादा रोमांचक होती जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल जैसे बड़े सितारे पहले से ही मुख्य भूमिका में हैं। अब इस कास्ट में एक और दिलचस्प नाम जुड़ गया है।
इंडिया टुडे के मुताबिक सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। अक्सर वह सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक कराते हुए नजर आते हैं। अब ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वह भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनेंगे।
यह भी पढ़ें- MrBeast: मिलिए इस यूट्यूबर से, शो के लिए बसा दिया अलग शहर, पानी की तरह बहाया है पैसा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
फिल्म में ओरी एक समलैंगिक पात्र का किरदार निभाएंगे, जो आलिया के सबसे करीबी दोस्त होंगे। आलिया फिल्म में एक कैबरे डांसर के रूप में नजर आएंगी। इस किरदार के लिए आलिया ने काफी तैयारियां की हैं। वह फिल्म में अपने नए अवतार से दर्शकों पर फिर से जादू चलाने की पूरी कोशिश में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारी की भूमिका में होंगे।
दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एक कैमियो रोल में नजर आएंगी, हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दीपिका और भंसाली का एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी चर्चित फिल्मों में एक साथ काम किया है। फिल्म के निर्माता इसे 20 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
संबंधित वीडियो