फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscars 2021: Vidya Balan, Ekta Kapoor And Shobha Kapoor Join Hollywood Biggies As They Get Invited to Academy’s Class of 2021

ऑस्कर की ओर से विद्या बालन, एकता और शोभा कपूर को मिला न्योता, कर सकेंगी वोटिंग

Fri, 02 Jul 2021 10:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jul 2021 10:46 AM IST
सार

  • विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर को ऑस्कर से मिला न्योता।
  • अकादमी अवॉर्ड की क्लास 2021 का हिस्सा बनकर तीनों कर सकेंगी वोटिंग।
  • इस क्लास में कई हॉलीवुड स्टार्स भी होंगे शामिल।

विज्ञापन
Oscars 2021: Vidya Balan, Ekta Kapoor And Shobha Kapoor Join Hollywood Biggies As They Get Invited to Academy’s Class of 2021
एकता कपूर, शोभा कपूर, विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को ऑस्कर की तरफ से न्योता मिला है। ये तीनों अकादमी अवॉर्ड की क्लास 2021 का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्हें ऑस्कर की गवर्निंग बॉडी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने दुनिया भर से चुने गए उन 395 लोगों में शामिल किया है, जो ऑस्कर में वोटिंग कर सकेंगी।

विज्ञापन


तीनों सेलेब्स हॉलीवुड के कई बड़े नामों के साथ जुड़ जाएंगी जिसमें इनमें आंद्रा डे, मारिया बाकलोवा, ईज़ा गोंजालेज, हेनरी गोल्डिंग, वैनेसा किर्बी, रॉबर्ट पैटिनसन शामिल हैं। विद्या बालन को तुम्हारी सुलु और कहानी में उनके अभिनय के लिए पहचान मिली। ड्रीम गर्ल और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के लिए एकता कपूर को वहीं उनकी मां शोभा को उड़ता पंजाब और द डर्टी पिक्चर के कारन चुना गया है।
विज्ञापन


बता दें, 2021 का यह स्पेशल ग्रुप 46% महिलाओं, 39% कम प्रतिनिधित्व वाले जातीय/नस्लीय समुदायों और 53% अंतरराष्ट्रीय लोगों से से बना है, जो 50 देशों से चुने गए हैं। अकादमी की कई शाखाओं में शामिल होने के लिए आठ लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें लेस्ली ओडोम जूनियर, फ्लोरियन ज़ेलर, शाका किंग, अलेक्जेंडर नानाउ, एमराल्ड फेनेल, ली इसाक चुंग, क्रेग ब्रेवर और कौथर बेन हानिया के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी व्यापक बदलाव ला रही है, जिसके कारण ज्यादातर समावेशिता और विविधता वोटिंग पैनल में भी दिखाई देने लगी है। हालांकि, अकादमी में कड़ी आलोचना के बाद ये बदलाव किए गए थे क्योंकि अकादमी की अधिकांश वोटिंग बॉडी कोकेशियान हैं, जिससे ऑस्कर के लिए वोटिंग प्रोसेस में आंतरिक पूर्वाग्रह पैदा हो गया है।


ये पहली बार नहीं है जब भारतीय कलाकारों को ऑस्कर की ओर से न्योता मिला है। विद्या, एकता और शोभा से पहले भी अन्य भारतीय स्टार्स जिन्हें अकादमी में शामिल होने और ऑस्कर में वोट करने के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और फिल्म निर्माता गौतम घोष और बुद्धदेव दासगुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed