फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   OTT Release Salman Khan and Pooja Hegde starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan digital premiere on ZEE5 on June 23

KKBKKJ OTT Release: 'किसी का भाई किसी की जान' ओटीटी पर होगी हिट? जानें कब और कहां देख सकेंगे सलमान की फिल्म

Fri, 16 Jun 2023 06:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 16 Jun 2023 06:24 PM IST
सार

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। जानें मूवी का लुत्फ कब और कहां उठा सकेंगे। 

विज्ञापन
OTT Release Salman Khan and Pooja Hegde starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan digital premiere on ZEE5 on June 23
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, अब फिल्म अपनी रिलीज के करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। अगर आप भी अब तक इस मूवी को नहीं देख सके हैं, और ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होने जा रही है।

विज्ञापन

'किसी का भाई किसी की जान' की ओटीटी रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर अपने वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी ओटीटी रिलीज की खबर साझा की। मूवी से जुड़े एक वीडियो को पोस्ट करते हुए भाईजान ने लिखा, 'देखें एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर किसी का भाई किसी की जान। वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 23 जून को केवल जी5 पर।' 

विज्ञापन


Spider Man: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स अरब देशों में नहीं होगी रिलीज, सेंसरशिप मानकों में फेल हुई मार्वल की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

लीड रोल में हैं ये सितारे 

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा अभिमन्यु सिंह, रोहिणी हट्टंगडी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भाग्यश्री, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, जस्सी गिल और विजेंद्र सिंह जैसे सितारे लीड रोल में हैं। 


Rahul Bose: फरहान की 'जी ले जरा' में काम नहीं कर रहे राहुल बोस? एक्टर ने खुद बताई वजह

KKBKKJ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

'किसी का भाई किसी की जान' वर्ष 2014 की तमिल भाषा की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'वीरम' पर आधारित है, जिसमें अजीत कुमार, तमन्ना भाटिया और अतुल कुलकर्णी जैसे सितारे हैं। इसे पहले दो बार रीमेक किया जा चुका है। वहीं, हिंदी भाषा की बात करें तो सलमान खान की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 184.60 करोड़ रुपये की कमाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed