पाकिस्तान के सुपर स्टार और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अली जफर पर पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस और सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। मीशा ने इस बात की जानकारी अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी।
पाक की खूबसूरत सिंगर मीशा ने लगाया इस एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, बोली- कई बार की ऐसी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीशा ने इस ट्वीट पर लिखा है, ''मैं यह इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैं मानती हूं यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव को शेयर करके मैं चुप्पी की संस्कृति को तोड़ सकती हूं, जो हमारे समाज में बसी हुई है। इस पर बोलना इतना आसान नहीं है, लेकिन चुप रहना भी मुश्किल है। मेरा अंतरात्मा अब और इसकी इजाजत नहीं देगी। #MeToo''
Sharing this because I believe that by speaking out about my own experience of sexual harassment, I will break the culture of silence that permeates through our society. It is not easy to speak out.. but it is harder to stay silent. My conscience will not allow it anymore #MeToo pic.twitter.com/iwex7e1NLZ
मीशा ने ट्वीट में आगे लिखा है, 'मैं अली जफर के हाथों कई बार यौन उत्पीड़न की शिकार हुई हूं। मेरे साथ यह तब हुआ था तब मैं इंडस्ट्री में नई थी। यह मेरे साथ तब हुआ जब मैं दो बच्चों की मां थी। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सदमे भरी घटना थी।'
अली जफर ने बॉलीवुड में 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'तेरे बिन लादेन', 'चश्मे बद्दूर', 'टोटल सियापा', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी है।