फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Actor Alyy Khan on kissing scene with Kajol in the good wife hindi remake Ajay Devgn production

Alyy Khan: अजय देवगन की सीरीज में काजोल ने पाकिस्तानी एक्टर के साथ दिया किसिंग सीन, अली ने बताया कैसे हुआ शूट

Thu, 19 Jan 2023 08:56 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 19 Jan 2023 08:56 AM IST
सार

पाकिस्तानी अभिनेता हाल ही में एक एक इंटरव्यू के दौरान काजोल के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि काजोल बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन पर उन्हें क्रश है।

विज्ञापन
Pakistani Actor Alyy Khan on kissing scene with Kajol in the good wife hindi remake Ajay Devgn production
काजोल, अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हाल ही में 'सलाम वेंकी' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन मां-बेटे के रिश्ते को दिखाती फिल्म के क्लाइमेक्स ने लोगों की आंखें नम कर दी थी। वहीं, अब काजोल अपने नए प्रोजेक्ट से लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह हिट शो 'द गुड वाइफ' के हिंदी रीमेक में पाकिस्तानी अभिनेता अली खान के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में अली खान ने काजोल के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर खुलकर बात की और अभिनेत्री को अपना बचपन का क्रश बताया।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अभिनेता हाल ही में एक एक इंटरव्यू के दौरान काजोल के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि काजोल बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन पर उन्हें क्रश है। अभिनेता ने कहा, 'जब मैं छोटा था को मेरी फेवरेट एक्ट्रेस काजोल थीं। पिछले करीब 3 दशक से में उनका काम देख रहा हूं और मैंने सुना था कि वह बहुत गुस्से वाली हैं। अब सीरीज की शूटिंग खत्म करने के बाद मुझे उन्हें जानने का मौका मिला है।'
विज्ञापन

Netflix 2023: सामने आई 'एक्सट्रेक्शन 2' 'हार्ट ऑफ स्टोन' समेत 14 प्रोजेक्ट की रिलीज डेट, इस अंदाज में हुआ एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


अली खान ने बताया कि सीरीज में वह काजोल के बॉयफ्रेंड का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उनका किसिंग सीन भी है। इस सीन के बारे में बात करते हुए अली ने कहा कि जिस वक्त ये सीन शूट हो रहा था अजय देवगन सेट पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने और काजोल ने परफेक्ट किसिंग सीन देने के लिए तीन से चार पर प्रैक्टिस की थी। सीन शूट होने के बाद डायरेक्टर खुश हो गए और काजोल ने उन्हें थैंक्यू कहा। यह सब पूरे प्रोफेशनल तरीके से हुआ। सीरीज अजय देवगन के प्रोडक्शन तले ही बन रही है।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी अर्जुन की 'कुत्ते', 'थुनिवु'-'वरिसु' का शानदार प्रदर्शन जारी

बता दें कि 'द गुड वाइफ' के रीमेक की घोषणा बीते साल हुई थी। ओरिजनल सीरीज 2009 से 2016 तक चली थी, जिसमें जूनियाना मार्गिल्स लीड रोल में नजर आई थीं। 'द गुड वाइफ' के सात सीजन थे। सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में सीरीज के जापानी और साउथ कोरियन रीमेक बन चुके हैं। हिंदी वर्जन में काजोल, अली खान के अलावा शीबा चड्ढा और कुब्रा सेत भी नजर आएंगी।
Julian Sands: अ रूम विद अ व्यू फेम जूलियन सैंड्स पांच दिन से लापता, अमेरिकी माउंटेन रेंज में कर रहे थे हाइकिंग1

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed