फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pakistani actress sajal ali share picture with ranveer singh on social media fans trolled them

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के साथ सेल्फी शेयर करने पर ट्रोल हुईं पाक एक्ट्रेस सजल, फैन्स ने सुनाई खरी खोटी

Sun, 20 Nov 2022 02:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 20 Nov 2022 02:04 PM IST
सार

सजल अली पाकिस्तान की नामी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की, इस फोटो में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
pakistani actress sajal ali share picture with ranveer singh on social media fans trolled them
सजल अली, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सजल अली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला भारतीय एक्टर रणवीर सिंह से जुड़ा हुआ है। दरअसल सजल अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह के साथ एक सेल्फी साझा की जिसपर पाकिस्तान में कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। जहां एक तरफ कुछ लोग तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग रणवीर संग उनकी फोटो की आलोचना भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सजल अली पाकिस्तान की नामी एक्ट्रेस हैं। भारत में भी लोग सजल को पसंद करते हैं। सजल ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की, इस फोटो में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सजल ऑरेंज और पिंक कलर का सूट पहने हुए हैं। कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाए सजल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दूसरी तरफ रणवीर सिंह पिंक कलर का सूट पहने हुए हैं। दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई।

यह भी पढ़ें: इस ‘गरीब’ के अब देश में सबसे ज्यादा ट्रक, दिल छू लेने वाली कहानी पर कन्नड़ की पहली बायोपिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सजल ने दिल वाली इमोजी के साथ लिखा "उफ्फ रणवीर"। देखते ही देखते कुछ ही घंटों के भीतर सजल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पाकिस्तान में अभिनेत्री के प्रशंसक इस तस्वीर को लेकर दो खेमों में बंट गए। जहां कुछ प्रशंसक रणवीर संग उनकी तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया, 'इंडियन्स की तारीफ ऐसे करते हैं, पैसा काफी है उनके पास, पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है'। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'रणवीर "उफ्फ" नहीं हैं, वे डिफरेंट हैं'। वहीं पाक एक्ट्रेस मीनल खान ने सजल अली की रणवीर संग इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए आंखों में दिल बने हुए दो इमोजी पोस्ट किए। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पोस्ट साझा करने के बाद चर्चा में आई थीं। 

यह भी पढ़ें:  विदेशों में कायम 'आरआरआर' का जलवा, एसएस राजामौली ने की गवर्नर्स अवॉर्ड में शिरकत
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sajal Ali (@sajalaly)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed