फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saas Bahu Achaar Pvt. Ltd: पंचायत के मेकर्स लेकर आ रहे एक और वेब सीरीज, अचार बेचती नजर आईं अमृता सुभाष

Tue, 28 Jun 2022 01:54 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Jun 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
Panchayat makers Saas Bahu Achaar Pvt. Ltd Web Series: ZEE5 TVF first original series trailer released
'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वुमन्स डे के खास मौके पर जी5 और टीवीएफ ने एक साथ अपनी पहली ऑरिजिनल सीरीज 'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' का एलान किया था। अब इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का ट्रेलर सामने आ गया है। छह एपिसोड वाली इस वेब सीरीज का प्रीमियर 8 जुलाई को जी5 पर होगा। इस सीरीज में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अमृता सुभाष के साथ यामिनी दास, अनूप सोनी, अंजना सुखानी और आनंदेश्वर द्विवेदी भी हैं। बता दें कि यह सीरीज हिंदी में उपलब्ध होगी। इसे अरुणाभ कुमार और अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया हैं और अभिषेक श्रीवास्तव और स्वर्णदीप बिस्वास ने लिखा है।

Panchayat makers Saas Bahu Achaar Pvt. Ltd Web Series: ZEE5 TVF first original series trailer released
'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' - फोटो : सोशल मीडिया

आत्मनिर्भर बनने के लिए अचार का सहारा
बता दें कि 'सास बहू आचार प्रा. लिमिटेड' पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में रहने वाली सुमन (अमृता सुभाष ) की कहानी है। सुमन आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए आचार का बिजनेस शुरू करती है। इस सीरीज में सुमन का किरदार अमृता सुभाष निभा रही हैं। वहीं दिलीप के रूप में अनूप सोनी नजर आएंगे और सुमन की सास के रूप में यामिनी दास नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि सीरीज में जहां अमृता का अपने पति से रिश्ता कड़वा है, वहीं सास से काफी मजबूत रिश्ता है।

Panchayat makers Saas Bahu Achaar Pvt. Ltd Web Series: ZEE5 TVF first original series trailer released
'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' - फोटो : सोशल मीडिया

मजबूत रोल में नजर आईं अमृता 
ट्रेलर की शुरुआत में सुमन (अमृता सुभाष) की सास ( यामिनी दास) पंडित जी से कहती नजर आती है, 'यह मेरी बहू है पंडित जी, जरा हाथ देखो ना इसका'। पंडित जी हाथ देखते हुए कहते हैं, 'बेटा शनि रेखा तो है ही नहीं तुम्हारी।' इसके बाद सुमन की जिंदगी में एक भूचाल आता है और उसकी शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर जाती है। वह बच्चों की कस्टडी लेती है तो पति का ताना मिलता है, 'कर पाओगी बच्चों की परवरिश?' सुमन हिम्मत दिखाती है और एक साल का समय मांगती है। इस एक साल में वह आर्थिक मजबूती के लिए अचार का बिजनेस चुनती है। बसों में अचार बेचने निकलती है। बातें सुनती है, टूटती है और रोती है। उसे इस बात का अफसोस होता है कि उसे कोई बिजनेस चलाने के लिए तैयार ही नहीं किया गया था। न किसी ने पढ़ाया न किसी ने लिखाया। सिर्फ शादी के सपने दिखाए गए। जब बुरे हालातों ने जिंदगी में दस्तक दे दी है तो क्या वह सामना कर पाएगी? यही इस फिल्म की कहानी है, जिसकी झलक ट्रेलर में भी है। आखिर में सुमन कहती नजर आती है, 'पंडित जी रेखाओं ने तो सबकी मंजिल तय कर रखी हैं, पर इसका मतलब यह थोड़ी है कि हम कर्म ही न करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat makers Saas Bahu Achaar Pvt. Ltd Web Series: ZEE5 TVF first original series trailer released
'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' - फोटो : सोशल मीडिया

सास-बहू की केमिस्ट्री है कमाल
बता दें कि 'सास बहू आचार प्रा. लिमिटेड' के जरिए सुमन के किरदार ने आज के जमाने की उन लड़कियों की कहानी को सामने लाने की कोशिश की है, जो तलाक लेने के बाद अपनी पहचान बानने के लिए बिजनेस की दुनिया में उतरती है और संघर्ष से गुजरती हैं। सीरीज को लेकर अमृता सुभाष का कहना है कि 'सास बहू आचार' एक खास प्रोजेक्ट है, सुमन का रोल मैंने निभाया है। यह मेरे किसी भी किरदार से अलग है। सुमन का संघर्ष दुखद नहीं, बल्कि आकर्षक है। वह दूसरों को प्रेरित करती है। इस पूरे संघर्ष में पूरा परिवार उसकी ताकत बनता है। मुझे खुशी है कि इसमें मुझे इतनी मजबूत महिला का रोल अदा करने का मौका मिला। वहीं, यामिनी दास का कहना है, 'मेरे लिए शो की सबसे आकर्षक बात सास-बहू का रिश्ता है। अक्सर भारतीय शो में सास-बहू के बीच अच्छी केमिस्ट्री नहीं दिखाई जाती है। लेकिन, इसमें सुमन की सबसे बड़ी ताकत उसकी सास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed