{"_id":"5b3267744f1c1bda6e8ba0b7","slug":"parmanu-saved-john-abraham-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परमाणु' ने बचा लिया जॉन अब्राहम का करियर, कर दिया 'मालामाल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'परमाणु' ने बचा लिया जॉन अब्राहम का करियर, कर दिया 'मालामाल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
John Abraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'फोर्स-2' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी सोलो फिल्में फ्लॉप होने के बाद जॉन अब्राहम का करियर थोड़ा डांवाडोल रहा था पर पिछले दिनों उनकी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोरखन' को बॉक्स ऑफिस पर जैसी बड़ी सफलता मिली उसने जॉन के करियर में नए सिरे से जान फूंक दी है।
विज्ञापन
पूरी फिल्म को जॉन ने अपने दम पर खींचा था और इसका फायदा अब उन्हें मिला है। शुरुआत में फिल्म ट्रेड के लोग थोड़े आशंकित थे क्योंकि इसका बजट 35 करोड़ था। ऐसे में लग रहा था कि पिछली दो नाकामियों के बाद क्या फिल्म कमाई कर सकेगी। पर फिल्म का कंटेंट बहुत मजबूत था। इसने 63 करोड़ का बिजनेस किया।
विज्ञापन
इससे फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल मार्केट भी मजबूत हो गए हैं जहां जॉन को अब फिल्म की ज्यादा कीमत मिलेगी। फिल्म की टेलीविजन पर रिपीट वेल्यू मानी जा रही है और इसका फायदा भी जॉन को होगा। जॉन अब फिर से देशभक्ति फिल्म 'रॉ' की शूटिंग में लग गए हैं। फिल्म इसी साल आएगी।
विज्ञापन