Bollywood: तस्वीर में दिख रहे ये दो बच्चे आज हैं बड़े सितारे, दोनों स्पाई यूनिवर्स का रह चुके हैं हिस्सा
सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस ग्रुप फोटो में दो बच्चे ऐसे भी हैं जो इन दिनों बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार्स की बचपन की फोटो वायरल हो जाती हैं। फैंस को भी इन सितारों की तस्वीरें काफी पंसद आती हैं। ऐसे ही दो बड़े कलाकारों की फोटो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में एक स्कूल के बच्चे ग्रुप में नजर आ रहे हैं, जिनके बीच बॉलीवुड के दो बड़े स्टार भी मौजूद हैं। यह दोनों ही यशराज की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा रह चुके हैं। इतने हिंट के बाद भी अगर आप इन दोनों एक्टर्स को नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपको बताते हैं।
वायरल तस्वीर में नजर आने वाले सितारे जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक और जॉन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यह दोनों बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे। तस्वीर में पहली बार में दोनों को पहचान पाना काफी ज्यादा मुश्किल है। ऋतिक की बात करें तो वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर में वह दमदार रोल में नजर आ चुके हैं। वहीं, जॉन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान का हिस्सा है। इस फिल्म में जॉन ने जिम का रोल निभाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Pathaan: पठान की सफलता से अब तक कायम है YRF का यह खास रिकॉर्ड, स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर
View this post on Instagram
बता दें कि रिलीज के बाद से पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पठान ने सात दिनों में 328 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए दिग्गज अंदाजा लगा रहे हैं कि यह जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।