फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#AskSRK: 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करते नजर आए शाहरुख, बोले- भाई की पिक्चर है, देखना तो लाजमी है

Sat, 04 Feb 2023 01:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Feb 2023 01:46 PM IST
सार

सवाल-जवाब के सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से 'पठान' का रियल कलेक्शन पूछा। इस पर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया।

विज्ञापन
Pathaan Actor Shah Rukh Khan Promotes Salman Khan Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan in recent asksrk session
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' की वजह से चर्चा में हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आज वह इस प्लेटफॉर्म पर फैंस से रूबरू होते नजर आए। दरअसल, एक बार फिर शाहरुख ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन शुरू किया, जिसमें उन्होंने यूजर्स के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इसके अलावा शाहरुख खान एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन भी करते नजर आए।


Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश ने जेल से फिर जारी किया पत्र, लिखा- मैं चाहत खन्ना की तरह गोल्ड डिगर नहीं

Pathaan Actor Shah Rukh Khan Promotes Salman Khan Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan in recent asksrk session
फिल्म पठान - फोटो : social media

#AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख खान से एक यूजर ने सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन पूछा। इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'भाई की पिक्चर है। देखना तो लाजमी है।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि 'आप इसी तरह हीरो का रोल ही करोगे या कभी फिल्म में हीरो और हीरोइन के पिता बनने का भी प्लान है?' इस पर शाहरुख खान ने कहा, 'तुम बाप बनो...मैं हीरो ही ठीक हूं।'

Pathaan Actor Shah Rukh Khan Promotes Salman Khan Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan in recent asksrk session
फिल्म पठान - फोटो : social media

सवाल-जवाब के सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि पठान का रियल कलेक्शन कितना है? इस पर शाहरुख खान ने कहा, 'पांच हजार करोड़ प्यार, तीन हजार करोड़ प्रशंसा, 3250 करोड़ हग्स, दो बिलियन मुस्कान और अभी गिनती जारी है। वैसे तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है?' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Actor Shah Rukh Khan Promotes Salman Khan Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan in recent asksrk session
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान ने फैंस के और भी कई सवालों के जवाब दिए। इसके बाद उन्होंने काफी मजेदार अंदाज में सेशन खत्म किया। शाहरुख खान ने लिखा, 'अब मुझे आस्कएसआरके सेशन खत्म करना चाहिए, नहीं तो मुझे लगेगा कि मेरे पास काम नहीं है! सबके सामने व्यस्त दिखना है। आप सभी ने समय दिया इसके लिए बहुत शुक्रिया। सबको हैप्पी वीकेंड। मैं अब 'पठान' देखना जा रहा हूं, सॉरी हार्ड वर्क करने जा रहा हूं। आप सभी को खूब प्यार।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed