फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranuat: ऑनस्क्रीन 'जयप्रकाश नारायण' ने कंगना को बताया बहादुर लड़की, अभिनेत्री बोलीं- वह ऐसे पुरुष...

Sat, 04 Feb 2023 01:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
Emergency Starrer Kangana Ranuat Anupam Kher Praises each other Actress twitted said thank you
Kangana Ranuat Anupam Kher - फोटो : social media

अभिनेता अनुपम खेर की सराहना के बाद अब कंगना रनौत ने एक्टर को लेकर अपने ट्विटर पर उनको लेकर एक प्रशंसा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने अभिनेता को मजबूत और सुरक्षित व्यक्ति कहा, जो महिलाओं की रक्षा करता है। बता दें कि दोनों ही कलाकार फिल्म इमरजेंसी में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Emergency Starrer Kangana Ranuat Anupam Kher Praises each other Actress twitted said thank you
Kangana Ranuat Anupam Kher - फोटो : social media

अभिनेत्री ने लिखी यह बात
अभिनेत्री ने लिखा कि लोग महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं, जब तक कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ी महिला मिल जाती है तो उनका अहंकार उसे कुचल देना चाहता है, लेकिन वास्तव में एक मजबूत और निर्भय पुरुष हमेशा एक महिला की रक्षा करेगा, चाहे वह कितनी भी उग्र और सशक्त क्यों न हो। दरअसल अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनुपम खेर को लेकर कुछ अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने लिखा, 'अनुपम जी धन्यवाद मुझे हमेशा आपके आसपास प्यार और सरहाना महसूस होती है।' 
 

Emergency Starrer Kangana Ranuat Anupam Kher Praises each other Actress twitted said thank you
Kangana Ranuat - फोटो : social media

पठान को लेकर कंगना ने किया था ट्वीट
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुपम ने कंगना ने मुस्लिम अभिनेत्रियों वाले ट्वीट को लेकर बात की थी। इस पर इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने भी रिएक्शन दिया था। अभिनेत्री ने उस पोस्ट में शाहरुख खान की फिल्म पठान की चर्चा की गई थी। उन्होंने लिखा था कि भारत हमेशा खान अभिनेताओं और मुस्लिम अभिनेत्रियों के प्रति आसक्त रहा है। उर्फी ने जिस पर जवाब दिया कि वह प्रतिभा को धर्म के चश्मे से न देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Starrer Kangana Ranuat Anupam Kher Praises each other Actress twitted said thank you
Kangana Ranuat Anupam Kher - फोटो : social media

धर्म का अपना स्थान 
वहीं, अनुपम खेर ने इंटरव्यू में बताया, 'मुझे लगता है कि कला का अपना स्थान है और धर्म का अपना स्थान है। धर्म की वजह से कोई फिल्म देखने नहीं जाता है और कला की वजह से ही लोग फिल्म देखते हैं। लोग फिल्म देखने के बाद मंदिर-मस्जिद या फिर गुरुद्वारे नहीं जाते हैं। आप जाते हैं, क्योंकि आपको आपके धर्म पर भरोसा है। 

 

Bollywood Celebs: अपने आंगन से उठी इन एक्ट्रेस की डोली!  महंगे होटल और डेस्टिनेशन छोड़ घर पर ही रचाई शादी

विज्ञापन
Emergency Starrer Kangana Ranuat Anupam Kher Praises each other Actress twitted said thank you
Kangana Ranuat Anupam Kher - फोटो : social media

अनुपम खेर ने कंगना को कहा बहादुर
उन्होंने अभिनेत्री कंगना की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि कंगना बहादुर लड़की हैं। अगर हम महिला सशक्तिकरण की सराहना करते हैं तो हमें कंगना की सफलता का जश्न मनाना चाहिए। मुझे लगता है कि वह बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने अभी तक काम किया है। मैं 534 फिल्मों में काम करने के बाद यह बात कह रहा हूं। 

Urmila Matondkar: पहले RGV के साथ जुड़ा उर्मिला का नाम, फिर नौ साल छोटे लड़के से कर ली शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed