फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aryan-Kriti: 'शहजादा' का प्रमोशन करने निकले कृति-कार्तिक, आगरा में अमर उजाला इवेंट में लेंगे हिस्सा

Sat, 04 Feb 2023 12:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Feb 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan Kriti Sanon flying to Agra for Shehzada Promotion They will attend Amar Ujala Event
Kartik Aryan, Kriti Sanon - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों दोनों सितारे जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कृति और कार्तिक आज आगरा के लिए रवाना हुए हैं। आगरा में आज दोनों अमर उजाला के इवेंट में हिस्सा लेंगे और फैंस से रूबरू होंगे। इसके बाद दोनों ताज महल का दीदार करेंगे।

Kartik Aryan Kriti Sanon flying to Agra for Shehzada Promotion They will attend Amar Ujala Event
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कृति सेनन फ्लोरल वन पीस और व्हाइट ब्लेजर में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वह पैपराजी से काफी अच्छे से बात करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने कई शानदार पोज भी दिए।
Sunny Leone: मणिपुर के इंफाल में फैशन शो वैन्यू के पास धमाका, कार्यक्रम में सनी लियोनी करने वाली थीं शिरकत

Kartik Aryan Kriti Sanon flying to Agra for Shehzada Promotion They will attend Amar Ujala Event
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन भी काफी डैशिंग लुक में नजर आए। जींस और व्हाइट टीशर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की। एयरपोर्ट पर कार्तिक को देखते ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने को बेकरार नजर आए। एक फैन ने तो बाकायदा कार्तिक आर्यन को डांस करके दिखाया। कार्तिक भी अपने फैन के साथ झूमते नजर आए। इसके बाद कुछ फैंस कार्तिक के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
Pathaan: शाहरुख खान की दीवानगी में फैन ने तय किया 130 किलोमीटर का सफर, 'पठान' देखने परिवार के साथ पहुंचा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aryan Kriti Sanon flying to Agra for Shehzada Promotion They will attend Amar Ujala Event
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि कार्तिक और कृति आगरा में सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' का प्रमोशन करेंगे। इस मौके पर पाठकों के लिए एक लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पाठकों को अमर उजाला में प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन करके सवाल का सही जवाब देना होगा। 10 से 15 भाग्यशाली विजेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आगरा में दोनों सितारे ताजमहल देखने भी जाएंगे। आपको बता दें कि रोहित धवन के निर्देशन में बनी 'शहजादा' 17 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठप्रेमुलु का बॉलीवुड रीमेक है।
Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश ने जेल से फिर जारी किया पत्र, लिखा-मैं चाहत खन्ना की तरह गोल्ड डिगर नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed