फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urmila Matondkar: पहले RGV के साथ जुड़ा उर्मिला का नाम, फिर नौ साल छोटे लड़के से कर ली शादी

Sat, 04 Feb 2023 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Feb 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar birthday special know unknown facts about her relation with Ram Gopal Verma and life
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Social media

बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उर्मिला ने शानदार कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा नरसिम्हा, चमत्कार, रंगीला, शिकार, जुदाई, दौड़, कुंवारा, दीवाने, एक हसीना थी आदि फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया। खूबसूरती, डांस और अभिनय के साथ-साथ उर्मिला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आज जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी और फिल्मी सफर से जुड़ीं दिलचस्प बातें।

Urmila Matondkar birthday special know unknown facts about her relation with Ram Gopal Verma and life
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को हुआ था। उर्मिला मतोंडकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'चमत्कार' से की थी। वहीं, साल 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' ने उर्मिला को रातों-रात हिट कर दिया। फिल्म का मशहूर गाना 'याई रे, याई रे..गाना' काफी पॉपुलर हुआ था। उर्मिला ने इस फिल्म में जो स्टाइल अपनाया, वह 90 के दशक में फैशन की दुनिया में बड़े बदलाव का गवाह बना।

Urmila Matondkar birthday special know unknown facts about her relation with Ram Gopal Verma and life
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला के करियर को टॉप पर ले जाने में राम गोपाल वर्मा का काफी हाथ है। उन्होंने एक्ट्रेस की काफी मदद की। उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा के साथ कुल 13 फिल्मों में काम किया। कथित तौर पर उर्मिला और राम गोपाल वर्मा के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं। कहा तो यहां तक जाता है कि राम गोपाल वर्मा उर्मिला को लेकर इतने ज्यादा फिक्रमंद रहते थे कि अपनी फिल्मों में उनके लिए जगह निकाल ही लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar birthday special know unknown facts about her relation with Ram Gopal Verma and life
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media

करियर में सफलता के बाद उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में नौ साल छोटे मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन मीर के साथ शादी की। मोहसिन बॉलीवुड फिल्म 'लक बाई चांस' से लोकप्रिय हुए थे। अब उर्मिला राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed