फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: अपने आंगन से उठी इन एक्ट्रेस की डोली!  महंगे होटल और डेस्टिनेशन छोड़ घर पर ही रचाई शादी

Sat, 04 Feb 2023 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Feb 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Did Marriage at Home Athiya KL Rahul to Alia Ranbir Kapoor Yami Gautam Aditya Dhar
बॉलीवुड वेडिंग्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड वेडिंग्स हमेशा चर्चा का विषय बनती हैं। शादी को लेकर सितारों की तैयारियों पर फैंस की खास नजर रहती है। ड्रेस, ज्वैलरी, मेहमानों की लिस्ट और कार्यक्रमों से लेकर शादी के ठौर-ठिकाने तक हर तैयारी खबरों में रहती है। बीते कुछ वर्षों से बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी ज्यादा बढ़ा है। जल्द ही कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने शादी के लिए जैसलमेर के पॉपुलर पैलेस सूर्यगढ़ को चुना है। वैसे इनसे पहले भी कई सितारे देश-विदेश की शानदार लोकेशन पर शादी रचाकर मिसाल पेश कर चुके हैं। मगर, इनके विपरीत कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने शादी के लिए कोई स्पेशल वेन्यू नहीं चुना, बल्कि अपने घर पर शादी की सारी रस्में पूरी कीं। वहीं कुछ ने मंदिर और गुरुद्वारे में शादी की। आइए जानते हैं...

These Bollywood Celebs Did Marriage at Home Athiya KL Rahul to Alia Ranbir Kapoor Yami Gautam Aditya Dhar
अथिया शेट्टी, केएल राहुल, अहान शेट्टी - फोटो : insta

अथिया शेट्टी-केएल राहुल
बीते महीने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए हैं। उन्होंने किसी महंगे होटल या पैलेस की जगह अपने पिता के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस पर शादी रचाई। इस दौरान दोनों कपल की फैमिली और करीबी दोस्त इनकी शादी में मौजूद रहे।

These Bollywood Celebs Did Marriage at Home Athiya KL Rahul to Alia Ranbir Kapoor Yami Gautam Aditya Dhar
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
कपूर खानदान के चिराग और एक्टर रणबीर कपूर के पास पैसे की कमी नहीं है। वहीं, आलिया भट्ट भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। बीते वर्ष दोनों ने शादी रचाई। मगर, इसके लिए इन्होंने अपने घर को चुना। आलिया और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल 2022 को किसी 5 सितारा होटल में नहीं, बल्कि रणबीर के घर में हुई थी। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी का रिसेप्शन जरुर फाइव स्टार होटल में दिया।
Wolf Motion Poster Out: 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, दमदार लुक में नजर आए प्रभुदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Did Marriage at Home Athiya KL Rahul to Alia Ranbir Kapoor Yami Gautam Aditya Dhar
यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम-आदित्य धर
यामी गौतम ने आदित्य धर से अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने काफी सादगी के साथ शादी की रस्में अदा कीं। इन दोनों ने ग्रैंड वेडिंग के बजाय हिमाचल प्रदेश के गोहर स्थित अपने घर पर ही अपनों के बीच सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपनाया था।
Aashiqui 3: आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करने को तैयार सारा अली, पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर?

विज्ञापन
These Bollywood Celebs Did Marriage at Home Athiya KL Rahul to Alia Ranbir Kapoor Yami Gautam Aditya Dhar
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा-वैभव रेखी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी ने भी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी के लिए दीया मिर्जा ने अपने मुंबई स्थित निवास को चुना। दोनों ने काफी सादगी भरे अंदाज में एक-दूसरे से शादी रचाई।
Love Story: जब वहीदा के प्रेम का 'प्यासा' था गुरुदत्त का दिल, घर के साथ जिंदगी भी कर ली थी तबाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed