फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Fame Deepika Padukone says spending time with her husband Ranveer Singh is very important for me

Deepika Padukone: रणवीर के साथ समय बिताना दीपिका को है बेहद पसंद, अभिनेत्री ने पति को लेकर की खुलकर बात

Mon, 13 Nov 2023 05:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 13 Nov 2023 05:04 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण ने कहा, 'पति के साथ समय बिताना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए हम दोनों ही प्रयास करते हैं, क्योंकि यह एक तरफ से नहीं हो सकता है। हमें इसे शेड्यूल करना होगा।'

विज्ञापन
Pathaan Fame Deepika Padukone says spending time with her husband Ranveer Singh is very important for me
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में नजर आए थे। इसके बाद से दोनों खूब सुर्खियों में छाए रहते थे। अब दीपिका ने अपने पति रणवीर को लेकर खुलकर बातचीत की है। दीपिका ने बताया कि रणवीर के साथ समय बिताना उनके लिए कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिजी शेड्यूल के बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन

रणवीर के साथ समय बिताने पर कही ये बात

दीपिका पादुकोण ने कहा, 'पति के साथ समय बिताना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए हम दोनों ही प्रयास करते हैं, क्योंकि यह एक तरफ से नहीं हो सकता है। हमें इसे शेड्यूल करना होगा। हमारे पेशे में, जहां हममें से कोई एक बार में एक महीने के लिए यात्रा कर सकता है या कभी-कभी वह देर रात बिता सकते हैं और मेरी सुबह जल्दी हो सकती है, ऐसा कई बार होता है जब हम एक ही शहर में होते हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ शायद ही ज्यादा समय बिता पाते हैं।' 

विज्ञापन


Diwali 2023: किसी ने जलाए पटाखे तो कोई परिवार संग जश्न में डूबा, यूं खास अंदाज में साउथ सितारों ने मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या दीपिका को पसंद है मशहूर होना?

उन्होंने आगे कहा, 'यह समय की मात्रा नहीं बल्कि उस समय का महत्व जो हमने एक साथ में बिताया है। हमें अच्छा लगता है जब सिर्फ हम दोनों ही होते हैं लेकिन हम अपने परिवारों के साथ समय बिताना भी पसंद करते हैं।' अभिनेत्री से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या उन्हें फेमस होना पसंद है। इसपर दीपिका ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे इससे कोई समस्या है, लेकिन इसके बीच का संतुलन बनाना अच्छे से आता है कि कब सुर्खियों में रहना चाहती हैं और कब नहीं रहना है।'


मशहूर होने पर क्या बोलीं दीपिका

दीपिका ने कहा, 'मैं मशहूर नहीं हूं, मैं एक बेटी हूं, मैं एक पत्नी हूं, मैं एक बहन हूं, मैं एक बहू हूं, जब मैं उस दुनिया से बाहर निकलती हूं, तो मशहूर हो जाती हूं।' बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मंगलवार, 14 नवंबर को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाएंगे। दोनों ने 2018 में सात फेरे लिए थे। खबर के अनुसार, दीपवीर अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए विदेश गए हुए हैं।   


Rebel Moon: जैक स्नायडर के "रिबेल मून" का धांसू ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed