Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का नया रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में 'बाहुबली 2' को भी दे दी पटखनी
भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी 'पठान' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात और उत्तरी अमेरिका में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शाहरुख की एक्शन फिल्म 'पठान' ने ऑस्ट्रेलिया में पहला स्थान प्राप्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का जलवा कायम है। 21वें दिन 'पठान' की कमाई में देश में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी 'पठान' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात और उत्तरी अमेरिका में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शाहरुख की एक्शन फिल्म 'पठान' ने ऑस्ट्रेलिया में पहले पायदान पर ब्जा जमा लिया।
बॉक्स ऑफिस पर अपने 21 दिन के शानदार प्रदर्शन में पठान ने दुनिया भर में कुल 953 करोड रुपये की कमाई की है। इसमें से 593 करोड़ ग्रॉस भारतीय बाजार से और बाकी 360 करोड़ ब्रॉस ओवरसीज मार्केट से जोड़ें गए हैं। अब फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में कमाई के मामले में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
Uorfi Javed Fatwa: उर्फी के खिलाफ फतवा जारी करने की अर्जी, फैजान अंसारी बोले- उसे दफन नहीं होने देंगे
भारत के साथ साथ 'पठान' की कमाई विदेशों में भी बढ़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पठान' ने ऑस्ट्रेलिया में प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' ने ऑस्ट्रेलिया में 4.50 मिलियन डॉलर यानी 25.71 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जबकि सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' ने 4.51 मिलियन डॉलर यानी 25.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Selfiee: 'सेल्फी' का नया ट्रेलर-टीजर रिलीज, फिल्म में हुआ 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' का जिक्र, छलका अक्षय का दर्द
KL Rahul: अथिया किसी से नहीं डरतीं, पूरा परिवार उनसे डरता है...शादी के बाद केएल राहुल का खुलासा