Pathaan Trailor Leaked: रिलीज से पहले लीक हो गया पठान का ट्रेलर? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच
शाहरुख खान को फैंस बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वहीं पठान के पोस्टर और गानों के रिलीज होने के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर बज दोगुना हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान रिलीज से पहले ही जमकर चर्चा में बनी हुई है। जब से इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है, तब से फिल्म को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। बेशरम रंग के बाद पठान का एक और गाना झूमे जो पठान रिलीज हुआ था। फैंस को ये गाना भी बेहद पसंद आया था। इतनी कन्ट्रोवर्सी के बाद फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पठान का ट्रेलर बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है।
शाहरुख खान को फैंस बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वहीं पठान के पोस्टर और गानों के रिलीज होने के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर बज दोगुना हो गया है। इसी बीच शाहरुख खान का एक एक्शन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि वह पठान फिल्म का ट्रेलर है।
इसे भी पढ़ें- Trial By Fire Trailer: 24 साल...59 मौत, ट्रेलर में दिखेगी उपहार अग्निकांड में उजड़े परिवारों की कहानी
इस वीडियो में शाहरुख खान फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और जमकर मार-धाड़ कर रहे हैं। लेकिन असल में पठान का वीडियो लीक नहीं हुआ है। बता दें कि ये वीडियो पठान का नहीं बल्कि शाहरुख खान का पुराना वीडियो है। ये वीडियो एक कोल्ड ड्रिंक का एड है। सिर्फ इतना ही नहीं कमेंट्स सेक्शन में शाहरुख खान के फैंस भी इसे ड्रिंक का एड ही बता रहे हैं।
#Pathaantrailer#pathaan
— Kanchana Run_out 🕓 (@KanchanaOut) January 2, 2023
Trailer leaked 🤯 !! pic.twitter.com/mq0zXAqWtL
पठान फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसका ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होने वाला है। वहीं फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कन्ट्रोवर्सी के बीच फिल्म का लोगों के बीच खूब बज देखने को मिल रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।