सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathan Trailer Launch Shahrukh Khan John Abrahim Shared a Post Related to movie Release

Pathaan: शाहरुख खान और जॉन के बीच अनबन? इस सवाल का जवाब न देने पर लगाए जा रहे कयास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

कहा जा रहा है कि शाहरुख और जॉन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इसके बाद जॉन अब्राहम ने इंस्टा पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने पठान के ट्रेलर को लेकर बात की और दर्शकों का आभार जताया।

Pathan Trailer Launch Shahrukh Khan John Abrahim Shared a Post Related to movie Release
Shahrukh Khan-John Abraham - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टार फिल्म पठान का ट्रेलर 3 दिन पहले रिलीज हो चुका है। पठान के ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को दर्शकों का भी खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की रिलीज से पहले एक और विवाद सामने आ रहा है। दरअसल, खबरों की मानें तो जॉन अब्राहम पठान के ट्रेलर से कुछ नाराज दिखाई दिए हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख और जॉन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इसके बाद जॉन अब्राहम ने इंस्टा पर एक पोस्ट साझा किया।

Pathan Trailer Launch Shahrukh Khan John Abrahim Shared a Post Related to movie Release
John Abraham - फोटो : social media

जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा है कि सिनेमा में मेरे वर्षों के मोमेंट में जो अभी है, वह ज्यादा स्पेशल है। यह बहुत शानदार है कि सभी को पठान का ट्रेलर खूब पसंद आया। इस फिल्म को बनाने में सभी की बहुत मेहनत लगी है। यह बड़ी फिल्म है। आदि ने हमेशा मुझे मेरे बेस्ट रोल दिए हैं और मैं इंतजार नहीं कर सकता कि सिद्धार्थ आनंद ने मेरे साथ क्या किया है। मैं पठान के बारे में बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन 25 जनवरी तक का इंतजार करते हैं। गेट सेट फॉर ऑसम बिग स्क्रीन एंटरटेनमेंट। एक बार फिर से पठान के ट्रेलर को इतना प्यार देने के लिए थैंक्यू। जॉन अब्राहम द्वारा उनके इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि उनके और शाहरुख के बीच सब कुछ ठीक है। उनके बीच किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।  

Rayya Labib: दूल्हा ढूंढने पाकिस्तान जाएंगी रय्या लबीब? चल रही शादी की तैयारी!

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathan Trailer Launch Shahrukh Khan John Abrahim Shared a Post Related to movie Release
Pathaan - फोटो : social media

बता दें कि जॉन अब्राहम की नाराजगी को लेकर अटकलें उस दौरान शुरू हुईं, जब वह एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां जॉन से शाहरुख खान को लेकर कोई सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। अगला सवाल बोलकर बात आगे बढ़ा दी, जिससे लोग बेहद हैरान थे। इसके बाद लोगों ने उनके और शाहरुख के बीच मतभेद को लेकर बातें बनानी शुरू कर दीं। फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पठान के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो के बाद चार साल का गैप लेकर सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं। 

Bigg Boss 16: एलिमिनेशन में लगेगा तगड़ा झटका, अब्दु ही नहीं टीवी की फेमस बहु के साथ यह सदस्य भी होगा बेघर?

विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed