फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pati Patni Aur Woh Do actress sara ali khan share funny video with singer shreya ghoshal rakul preet reacts

सारा अली खान ने श्रेया घोषाल के साथ शेयर किया फनी वीडियो, लिखी शायरी; रकुल प्रीत ने लुटाया प्यार

Sun, 10 May 2026 07:29 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 10 May 2026 07:29 PM IST
सार

Funny Video: सारा अली खान ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गायिका श्रेया घोषाल के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। सारा ने इस वीडियो के साथ एक खास शायरी भी लिखी है।

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do actress sara ali khan share funny video with singer shreya ghoshal rakul preet reacts
सारा अली खान और श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज सारा ने अपनी फिल्म के एक गाने का गाते हुए मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सारा के साथ श्रेया की मस्ती फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन

सारा ने लिखी शायरी
सारा अली खान ने आज इंस्टाग्राम पर गायिका श्रेया घोषाल के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सारा ने एक शायरी भी लिखी है। सारा ने लिखा- 
'सारा ने गाना गाया, 
श्रेया मैम के रूह को सताया, 
फिर उन्हें हमने थोड़ा साइड हटाया
और अनमोल कला का मतलब बताया'  

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेया का कमेंट और रकुल का रिएक्शन
सारा के इस मजेदार वीडियो पर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया है। श्रेया ने लिखा, 'तुम बहुत प्यारी हो सारा अली खान। तुम्हारे साथ कितना मजा आया।' सारा की इस पोस्ट पर रकुल प्रीत ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं सारा के फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आया।

  • एक फैन ने लिखा, 'वाह सारा तुमने कमाल कर दिया'
  • दूसरे ने लिखा, 'बहुत ही शानदार, दोनों महिलाएं बेहद खूबसूरत लग रही हैं'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'पति पत्नी और वो दो'
'पति पत्नी और वो दो', 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। पहले वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया था। 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान, वामिका गब्बी, आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में हैं। इन सभी स्टार्स के अलावा फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह, दुर्गेश कुमार और आयशा रजा सहायक भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की थ्रौबेक तस्वीर, फैंस को दिलाई 2011 विश्व कप फाइनल की याद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed