सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Patralekhaa Supports Hubby Rajkummar Rao As His Weight Gain Sparks Talk Says World Does Not See Your Hard Work

‘दुनिया मेहनत नहीं देखती’, राजकुमार राव के समर्थन में उतरीं पत्नी पत्रलेखा; आलोचकों को दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Patralekha Support Rajkummar Rao: राजकुमार राव इन दिनों अपने बढ़े हुए वजन को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अब पत्नी पत्रलेखा ने राजकुमार का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…

Patralekhaa Supports Hubby Rajkummar Rao As His Weight Gain Sparks Talk Says World Does Not See Your Hard Work
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम-@patralekhaa और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया था। लोगों ने उन्हें बूढ़ा तक कह डाला था। इसके बाद बीते दिन राजकुमार राव ने आलोचकों को जवाब देते हुए वजन बढ़ाने का कारण भी बताया था। अब अभिनेता की पत्नी व एक्ट्रेस पत्रलेखा ने राजकुमार राव का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स पर भी निशाना साधा है।

Trending Videos

पत्रलेखा ने किया राजकुमार का सपोर्ट
पत्रलेखा ने राजकुमार राव की एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए अभिनेता का सपोर्ट किया है। राजकुमार राव पर गर्व जताते हुए पत्रलेखा ने स्टोरी पर अपने नोट में लिखा, ‘आप पर बहुत गर्व है। आप हर फिल्म प्रोजेक्ट के लिए अपना सब कुछ देते हैं। दुनिया उस प्रोसेस और मेहनत को नहीं देखती, जो एक एक्टर के किरदार को बनाने में लगाता है। आखिरी नतीजा हमेशा आसान दिखता है। नजर आने वाले सारे फेम और ग्लैमर के पीछे, एक एक्टर की जिंदगी खून, पसीने, आंसुओं और पर्सनल लाइफ के त्याग से भरी होती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


‘निकम’ फिल्म के लिए राजकुमार ने बढ़ाया वजन

  • हाल ही में राजकुमार राव एक इवेंट में शामिल हुए थे। जहां उनके बदले हुए लुक को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था और बूढ़ा बता दिया था।
  • इसके बाद राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया था।
  • इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘निकम’ के लिए 9-10 किलो वजन बढ़ाया है।
  • इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की और पिज्जा, मिठाई, आलू पराठे और बिरयानी सहित हाई कैलोरी वाले खाने का सेवन किया।
  • एक्टर ने पोस्ट में ये भी बताया था कि उन्हें प्रोस्थेटिक मेकप पसंद नहीं है, इसलिए जहां तक संभव होता है वो अपने शरीर पर मेहनत करते हैं।
  • पोस्ट में राजकुमार राव ने अपनी उन पिछली फिल्मों का भी जिक्र किया, जिनके लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया। इसमें ‘बोस’, ‘श्रीकांत’ और ‘ट्रैप्ड’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


नेटफ्लिक्स की फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मालिक’ में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘टोस्टर’ शामिल है। इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा और अभिषेक बनर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में दो बायोपिक ‘निकम’ और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed