{"_id":"6031011b8ebc3ee8f201f380","slug":"people-reached-to-kareena-kapoor-khan-house-to-ask-shagun-before-her-delivery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर की डिलीवरी से पहले शगुन मांगने पहुंचे बाबा, सैफ को लेकर बजाया ऐसा गाना कि सबकी छूटी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर की डिलीवरी से पहले शगुन मांगने पहुंचे बाबा, सैफ को लेकर बजाया ऐसा गाना कि सबकी छूटी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही एक बार फिर से माता पिता बनने वाले हैं। पटौदी खानदान में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए परिवार वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर सभी की नजरें उनके घर पर टिकी हैं। उनके फैंस भी खुशखबरी सुनने को लेकर उत्साहित हैं।
2 of 6
करीना कपूर के घर के बाहर शगुन मांगने पहुंचे लोग
- फोटो : Social media
वहीं, इन दोनों के प्रशंसक तोहफे भी भेज रहे हैं। करीना के घर के बाहर से पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग दान लेने उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं। इसमें जिस गाने को बजाकर वह मांगने आए हैं उसपर नेटिजन्स खूब मजे ले रहे हैं।
3 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
वीडियो में दो लोग करीना कपूर खान के घर के बाहर हैं। म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर गाना बजा रहे हैं 'चांद से पर्दा कीजिए'। मजेदार बात है कि यह गाना सैफ पर ही फिल्माया गया है। इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजे लिए हैं और तरह तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये तो सैफ और करीना से ज्यादा टैलंटेड हैं। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि गाना भी सैफ अली खान का बजा रहे हैं। चांद से पर्दा कीजिए, अब तो बाहर आ जाओ।
करीना कपूर की डिलीवरी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और बस सुखद समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा है। पैपराजी करीना की हर ऐक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं और इसके लिए हर पल उनके घर के बाहर ही डटे रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि वह करीना के साथ अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी खुश होने के अलावा थोड़े नर्वस हुए भी हैं। उनका कहना है कि एक और बच्चे के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लेकिन मैं ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि करीना घर में बच्चों के पीछे कैसे भागती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।