बीते दिनों महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्मों की शूटिंग मुंबई में नहीं होने देने की धमकी दी थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर मुंबई पुलिस तैनात कर दी गई है।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की धमकी के बाद अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर पुलिस बल तैनात
हालांकि इसके बाद नाना पटोले का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ''मैंने अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के खिलाफ नहीं बल्कि उनके काम के खिलाफ बोला था। वे असली हीरो नहीं हैं। अगर वे होते, तो लोगों की समस्याओं के लिए खड़े होते। अगर वे 'कागज के शेर' ही बनना चाहते हैं तो हमें कोई समस्या नहीं है।''
I didn't speak against Akshay Kumar&Amitabh Bachchan but against their work. They're not real heroes. If they were, they would've stood beside people during their sufferings. If they want to continue being 'kagaz ke sher', then we don't have any problem:Maharashtra Congress chief pic.twitter.com/ryozCkjnLs
उन्होंने आगे कहा, हम पीछे नहीं हटे हैं। जब भी उनकी फिल्में रिलीज होंगी, हम उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। हम लोकतांत्रिक तरीकों का पालन करते हैं। हम 'गोडसे वाले' नहीं, बल्कि 'गांधी वाले' हैं।
We haven't stepped back. We'll show black flags to them whenever their films are released or when we spot them. We'll follow democratic ways. We are not 'Godse wale' but 'Gandhi wale': Maharashtra Congress chief Nana Patole
बता दें, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर बॉलीवुड एक्टर्स पर हमला बोला था। नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर निशाना साधाते हुए पूछा था कि आखिर वे अब क्यों नहीं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इन दोनों स्टार्स को राज्य में शूटिंग न करने देने की भी धमकी दी थी।
कांग्रेस का आरोप है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस की सरकार में बड़े सितारे खुलकर बोला करते थे। लेकिन अब जब पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया तो सभी ने चुप्पी साध ली है।
