बेबाक और बिंदास अंदाज वाली कंगना रणौत ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं। कभी अपने बयानों के चलते तो कभी किसी फिल्मी सितारे से पंगा लेने के कारण कंगना अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में कंगना ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए खुद के बागी बनने की कहानी सोशल मीडिया यूजर्स से साझा की। इन ट्वीट्स के जरिए कंगना ने बताया कि कैसे एक बार उनके पिता ने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की थी और उन्होंने अपने पिता का हाथ पकड़ लिया था। अब कंगना के इन ट्वीट्स पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
कंगना रणौत ने कही पिता को थप्पड़ मारने की बात, यूजर्स बोले-जो अपने बाप की इज्जत नहीं कर सकती वो...
दरअसल कंगना ने ट्वीट किया था, 'मेरे पापा चाहते थे कि मैं दुनिया की सबसे अच्छी डॉक्टर बनूं। वो मुझे एक बेहतरीन संस्थान में पढ़ाकर एक क्रांतिकारी पापा बन रहे थे। जब मैंने स्कूल जाने से मना किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की। मैंने उनका हाथ पकड़ लिया था और कहा था अगर आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी आपको थप्पड़ मारुंगी'।
My papa he wanted to make me the best doctor in the world, he thought he was being a revolutionary papa by giving me education in best institutions, when I refused to go to school he tried to slap me I held his hand and famously told him “ if you slap me I will slap you back” pic.twitter.com/5nU6x6iQtL
अब कंगना के इस ट्वीट पर कई यूजर्स उन्हें जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'थू है आप पर जो अपने पिता से ऐसे शब्द बोले, अंध भक्त जो आपको आंखे बंद करके आपका समर्थन करते हैं उन पर तो तरस आता है। वो एक पागल औरत का समर्थन करते हैं जो अपने पिता से ऐसे शब्द बोलती है। हिंदू धर्म की ठेकेदार बनती हो और ये भी नहीं पता कि हिंदुओं में पिता भगवान से भी बड़े होते हैं।
थू है आप पर जो अपने पिता से ऐसे शब्द बोले,अंध भक्त जो आपको आंख बन्द करके सपोर्ट करते है उन पर तो तरस आता है मुझे कि वो ऐसी पागल औरत को सपोर्ट करते है जो अपने पिता से ऐसे शब्द बोलती है,हिन्दू धर्म की ठेकेदार बनती हो और ये भी नहीं पता कि हिंदुओं में पिता भगवान से भी बड़े होते है
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'आपके शब्द आपके अंदर की कुंठा को जाहिर करते हैं। आपके खराब बचपन ने आपका सब कुछ बिगाड़ दिया है और इन सारी बातों का आप पर बेहद ही नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मैं सिर्फ आपके लिए अच्छी किस्मत और सकारात्मकता की प्रार्थना कर सकता हूं'। वही दूसरे कई यूजर्स भी कंगना की इन बातों पर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Your words are a reflection of your insecurities. Your rough childhood has caused irreparable damage & negatively impacted your self-esteem..
I can only wish you good luck & some positiveness!
बता दें कि कंगना इन दिनों लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय ट्वीटर के जरिए बयान कर रही हैं। इनमें से कई बातें यूजर्स को पसंद भी आती हैं, लेकिन कई मुद्दों पर कंगना को उनके बयानों के चलते ट्रोल कर दिया जाता है। इससे पहले कंगना ने कई ऐसी बातें भी ट्वीटर पर साझा की थी जिसे हटा दिया गया था। कंगना ने इस पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया था।
