{"_id":"6030f5b98ebc3ee8ed397fa4","slug":"from-rosode-me-kaun-tha-to-pawri-hori-hai-social-media-viral-memes-see-which-one-get-more-views","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘रसोड़े में कौन था’ से लेकर ‘पावरी होरी है’ ने लोगों को खूब गुदगुदाया, देखें किसका कितना रहा दबदबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘रसोड़े में कौन था’ से लेकर ‘पावरी होरी है’ ने लोगों को खूब गुदगुदाया, देखें किसका कितना रहा दबदबा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया मीम्स
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स लोगों का खूब मनोरंजन करते है। कई बार मीम्स में ऐसे मजेदार म्यूजिक जोड़ दिए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं। यशराज मुखाटे और मयूर जुमानी जैसे कंटेट क्रिएटर ऐसे मीम्स को और भी मजेदार बना रहे हैं। मुखाटे और जुमानी ने पिछले एक साल में कई ऐसे मीम्स बनाए हैं जिसे देखकर लोग हंसते हंसते लोटपोट हो गए। दर्शकों पर इसकी कितनी पकड़ रही इस खबर में देखेंगे।
2 of 5
'पावरी होरी है' वीडियो फोटो
- फोटो : Social media
मुखाटे और जुमानी ने सोशल मीडिया पर खूब नाम कमाया। इनके एक एक मीम को लाखों लोगों ने देखा और खूब शेयर किया। अभी हाल ही में यशराज मुखाटे ने 'पावरी होरी है’ डायलॉग को बीट्स के साथ जबरदस्त बना दिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसके कारण यह यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में भी बना हुआ है। बता दें कि पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दनानीर मुबीन ने पावरी वीडियो को शेयर किया था जो उनके अलग ऐक्सेंट की वजह से खास बन गया। इसे इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन व्यूज मिले। इतना ही नहीं अभिनेता शाहिद कपूर भी अपनी कास्ट क्रू के साथ इसका मजा लेते नजर आए।
3 of 5
रसोड़े में कौन था मीम
- फोटो : Social media
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातोंरात किसी को भी स्टार बनाने की क्षमता रखता है. मीम्स की दुनिया के एक ऐसे ही स्टार हैं यशराज मुखाटे। साथ निभाना साथिया की कोकिलाबेन का ‘रसोड़े में कौन था’ डायलॉग भी उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर भुनाया। इसे 14 मिलियन व्यूज मिले थे। उनका यह रैप इतना वायरल हो गया कि अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, दिशा पटानी और स्मृति ईरानी तक ने जमकर ठहाके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Twitter
बिग बॉस 14 में राखी सावंत अपने अंदाज और बेबाकी से तहलका मचा रही हैं। वह लगातार फैन्स का मनोरंजन कर रही हैं। राखी सावंत कभी अपनी मस्ती भरी शरारतों से तो कभी अपनी बातों से लोगों को खूब हंसाती हैं। उनका ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ बोलने का अंदाज काफी अलग है। बस फिर क्या था अलग अंदाज वालों पर ही तो सब मिटते हैं। मुखाटे ने इसपर भी एक जबरदस्त मीम बनाया जिसे 7.6 मिलियन लोगों ने देखा।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : Big Boss 13
जब मीम की बात हो तो बिग बॉस सीजन 13 की शहनाज गिल के ‘तोड्डा कुत्ता टॉमी’ को भला कौन भूल सकता है। एक एपिसोड के दौरान उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि वे कितनी दुखी हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा ‘मेरी कोई फीलिंग नहीं है? तुम्हारी फीलिंग तुम्हारी, सड्डा कुत्ता कु्ता, तोड्डा कुत्ता टॉमी’? शहनाज के इस डायलॉग से तो मुखाटे ने मानिए जैकपोट ही मार लिया हो। उन्होंने ऐसी जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ इसका मीम बनाया कि लोग हंसते रह गए। इंस्टाग्राम पर इसे 8.8 मिलियन व्यूज मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।