फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PM Narendra Modi Praises singer snehdeep singh kalsi for singing Brahmastra kesariya song in five languages

PM Modi: स्नेहदीप ने पांच भाषाओं में गाया 'केसरिया' गाना, पीएम मोदी ने वीडियो साझा कर बांधे तारीफों के पुल

Fri, 17 Mar 2023 10:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Mar 2023 10:30 PM IST
सार

स्नेहदीप सिंह ने 'केसरिया' गाने को पांच भाषाओं में गाया है। स्नेहदीप ने यह गाना इतनी अच्छी तरह गाया कि खुद पीएम मोदी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Praises singer snehdeep singh kalsi for singing Brahmastra kesariya song in five languages
पीएम मोदी, स्नेहदीप - फोटो : Social media

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बीते साल रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का गाना 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' काफी चर्चा में रहा था। यह गाना लोगों के दिल में उतर गया था। इस गाने ने इतनी लोकप्रियता बटोरी थी कि हिंदी के साथ-साथ इसके कई वर्जन निकाले गए थे। एक बार फिर यह गाना चर्चा में आ गया है। दरअसल, स्नेहदीप सिंह ने 'केसरिया' गाने को एक दो नहीं, बल्कि पांच भाषाओं में गाया है। स्नेहदीप ने यह गाना इतनी अच्छी तरह गाया कि खुद पीएम मोदी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

PM Narendra Modi Praises singer snehdeep singh kalsi for singing Brahmastra kesariya song in five languages
केसरिया - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, स्नेहदीप ने 'केसरिया' गाने को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में गाया है। पांच भाषाओं में गाने को इस तरह से सजाकर गाया गया है कि इस बात का पता ही नहीं चल पाता कि कब गाने की भाषा बदल चुकी है। अब स्नेहदीप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्नेहदीप की तारीफ की है।

Filmy Wrap: सलमान की किक 2 को लेकर अटकलें तेज और ट्विटर पर छाए किंग खान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi Praises singer snehdeep singh kalsi for singing Brahmastra kesariya song in five languages
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रतिभाशाली स्नेहदीप के इस अद्भुत गायन को देखा। मधुर आवाज के अलावा यह 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना की एक महान अभिव्यक्ति है। शानदार।''
 



Zwigato Box Office Collection: मिसेज चटर्जी के सामने फीकी पड़ी ज्विगाटो, पहले ही दिन फिल्म को नहीं मिले दर्शक

विज्ञापन

PM Narendra Modi Praises singer snehdeep singh kalsi for singing Brahmastra kesariya song in five languages
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी से पहले स्नेहदीप के इस वायरल वीडियो को मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी साझा किया था। वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए आनंद ने कैप्शन में लिखा था, ''बहुत सुंदर। अटूट...अखंड भारत एकदम ऐसा ही सुनाई देता है।'' इसके अलावा फैंस भी वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और स्नेहदीप के इस अद्भुत प्रतिभा की खूब तारीफ कर रहे हैं।
 



Ranbir Kapoor: TJMM का सीन देख नेटिजन्स को याद आई 'राजी' की रोती-बिलखती आलिया, सोशल मीडिया पर मीम वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed