पूजा भट्ट ने आलिया भट्ट को बताया अपना अपग्रेडेड वर्जन, राहा कपूर के लिए कही यह खास बात
Pooja Bhatt: फिल्म निर्माता और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपनी बहन आलिया की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही पूजा ने रणबीर और आलिया की बेटी राहा के बारे में कई खास बाते बताई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूजा भट्ट ने हाल ही में अपनी छोटी बहन आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। पूजा ने आलिया को खुद से बेहतर बताया और कहा कि आलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में जिस शानदार तरीके से सफलता हासिल की है, वह खुद अपने जमाने में वैसा नहीं कर पाई थीं। इसके के साथ पूजा ने राहा के बारे में भी खास बाते कही हैं।
'आलिया मुझसे बहुत समझदार हैं'
एक इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने कहा कि आलिया और उनमें जमीन-आसमान का अंतर है। पूजा के मुताबिक आलिया इस फिल्म इंडस्ट्री के तौर-तरीकों को बहुत अच्छी तरह समझती हैं और खेल को शानदार ढंग से खेलना जानती हैं, जो हुनर पूजा में नहीं था। इसके अलावा पूजा ने कहा कि आलिया के फिल्मों के चयन, बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम करने और रिहर्सल में घंटों पसीना बहाने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया लगातार अपने अभिनय से सबको चौंका रही हैं।
'राहा एक अपग्रेड फोन की तरह हैं'
पूजा भट्ट ने आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा पर भी खूब प्यार बरसाया। उन्होंने एक मजेदार उदाहरण देते हुए कहा, 'जैसे हम नया फोन खरीदते हैं, जो पुराने से ज्यादा फीचर्स वाला और बेहतर होता है, वैसे ही आलिया मुझसे बेहतर (अपग्रेड) हैं। और राहा तो आलिया से भी ज्यादा एडवांस मॉडल हैं।'
पूजा का मानना है कि राहा जन्म से ही एक स्टार हैं। उन्होंने कहा कि राहा इतनी आकर्षक हैं कि जब भी वह किसी कमरे में आती हैं, तो सबकी नजरें सिर्फ उसी पर टिक जाती हैं। हालांकि, उन्होंने मजाक में यह भी जोड़ा कि अगर राहा बड़ी होकर नासा की वैज्ञानिक नहीं बनीं, तो वह पक्का एक बेहतरीन अभिनेत्री बनेंगी क्योंकि उनके जीन ही ऐसे हैं।
बातचीत के दौरान पूजा भट्ट ने भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने लोगों के दोगलेपन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो लोग स्टार किड्स और नेपोटिज्म का विरोध करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ वही लोग आलिया-रणबीर की बेटी राहा के दीवाने हैं। जब भी राहा किसी स्टेडियम या इवेंट में दिखती हैं, तो यही जनता उसका नाम चिल्ला-चिल्लाकर अपना प्यार जताती है।
यह भी पढ़ें: 'सौगंध राम की खाते हैं...', फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग हुई शुरू; मुख्य भूमिका निभाएंगे अनुपम खेर