फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity zinta Back to Film In this Year Says Dara Singh Is Her Favorite Actor In Fans Question Answer Session

क्रिकेट की पिच छोड़कर फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी प्रीति जिंटा, शाहरुख-सलमान नहीं यह एक्टर था फेवरेट?

Tue, 28 Apr 2026 08:51 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 28 Apr 2026 08:51 AM IST
सार

Preity zinta Comeback In Bollywood Films: प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने के बाद क्रिकेट की दुनिया से नाता जोड़ा। पंजाब किंग्स टीम की मालकिन प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर दिए। 

विज्ञापन
Preity zinta Back to Film In this Year Says Dara Singh Is Her Favorite Actor In Fans Question Answer Session
प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रीति जिंटा फिल्मी दुनिया से ज्यादा क्रिकेट वर्ल्ड में एक्टिव हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम की मालकिन हैं। अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए इन दिनों भी वह आईपीएल में अक्सर नजर आती हैं। हाल ही में फैंस से भी सोशल मीडिया के जरिए प्रीति जिंटा रूबरू हुईं। उन्होंने फैंस को सवाल बेबाकी से पूछने के लिए कहा और मजेदार जवाब भी दिए। इन दौरान प्रीति जिंटा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताया, साथ अपने फेवरेट एक्टर का जिक्र भी किया। 

विज्ञापन


दो फिल्मों में नजर आएंगी प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा से फैन ने पूछा कि उन्हें क्रिकेट और फिल्मों में से किसी एक को चुनना पड़ा तो वह किसका चुनाव करेंगी। इस पर प्रीति जवाब देती हैं, ‘मैंने 18 साल पहले क्रिकेट को चुना था। इस साल दो फिल्मों में नजर आऊंगी। मैं सनी देओल के साथ एक फिल्म कर रही हूं। यह 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।’ 

विज्ञापन

फेवरेट एक्टर का नाम सुनकर चौंके फैंस 
एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है? इस सवाल के जवाब में प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘मैंने ‘फर्ज’ फिल्म के सेट पर दारा सिंह जी को देखा था। मैं उन्हें देखती ही रह गई थी। मेरी दादी बचपन में हमें रामायण दिखाती थीं। बाद में मुझे पता चला कि हनुमान जी का रोल दारा सिंह ने निभाया था। वह मेरे पसंदीदा एक्टर रहे हैं।’ 



‘धुरंधर’ की कायल हुईं प्रीति जिंटा
जब फैन ने अच्छी फिल्म सजेस्ट करने का सवाल किया तो प्रीति जिंटा ने ‘धुरंधर’ का नाम लिया। वह फिल्म को 5 स्टार भी देती हैं। इस तरह कहीं ना कहीं प्रीति जिंटा भी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की कायल हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed