{"_id":"5bb1d537867a5570e55b1e4e","slug":"preity-zinta-became-crazy-for-vanarasi-chat","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की चाट की दीवानी हुईं प्रीति जिंटा, भूल नहीं पाएंगी बनारस की सुबह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काशी की चाट की दीवानी हुईं प्रीति जिंटा, भूल नहीं पाएंगी बनारस की सुबह
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा को इन दिनों वाराणसी में फिल्म भैयाजी सुपरहिट की शूटिंग के दिन याद आ रहे हैं। असल में उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां के खानपान का बहुत आनंद उठाया था और अब फिल्म प्रमोशन के दिनों में उन्हें काशी की चाट याद आ रही है।
विज्ञापन
वह अपनी हर बातचीत में उसका जिक्र करना नहीं भूल रहीं। फिल्म निर्देशक नीरज पाठक यूपी से हैं और उन्होंने सनी देओल-प्रीति जिंटा समेत पूरी यूनिट को यूपी के व्यंजनों का स्वाद चखाया। प्रिटी ने शूटिंग के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन किए। प्रीति के अनुसार, ‘हम सुबह छह-सात बजे शूटिंग शुरू कर देते थे। सुबह काशी का वातावरण ही कुछ और ही होता था। बनारस की वह सुबहें मुझे हमेशा याद रहेंगी।
विज्ञापन
भैय्याजी सुपरहिट की शूटिंग बनारस की आधा दर्जन से ज्यादा लोकेशनों पर हुई। अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी-प्रीति के साथ अमीषा पटेल, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन