Preity Zinta New Home: प्रीति जिंटा ने मुबई में लिया नया घर, हर महीने देंगी इतने लाख का किराया
Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में मुंबई में अपने दो अपार्टमेंट बेचने के बाद अब एक नया घर किराए पर लिया है। जानिए एक्ट्रेस ने कितने में खरीदा ये घर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिलहाल चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। जानिए उन्होंने कहां और कितने में ये घर खरीदा है।
इतने लाख में खरीदा घर
प्रीति जिंटा ने बांद्रा (वेस्ट) के पॉश इलाके पाली हिल में एक अपार्टमेंट दो साल के लिए लीज पर लिया है, जिसका शुरुआती किराया 6 लाख रुपये प्रति महीना है।
सीआरई मेट्रिक्स के दस्तावेजों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट ‘आर्ट वेदा’ बिल्डिंग में स्थित है और करीब 1,500 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके साथ 100 स्क्वायर फीट का पार्किंग स्पेस भी शामिल है। यह प्रॉपर्टी एमएस यूनियन लैंड एंड बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड से लीज पर ली गई है और एग्रीमेंट 27 मई 2026 से लागू हो चुका है।
12 महीनों में बढ़ेगा किराया
एग्रीमेंट के अनुसार, पहले 12 महीनों के लिए मासिक किराया 6 लाख रुपये होगा, जबकि अगले 12 महीनों में यह बढ़कर 6.5 लाख रुपये प्रति महीना हो जाएगा। इसके अलावा, इस डील में 27 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है।
इस मामले पर प्रीति जिंटा या मकान मालिक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले भी बेच चुकी हैं दो अपार्टमेंट
इस साल की शुरुआत में प्रीति जिंटा ने पाली हिल इलाके में ही अपना एक अपार्टमेंट 18.50 करोड़ रुपये में बेचा था। यह अपार्टमेंट उन्हें अप्रैल 2025 में उनके पुराने बिल्डिंग के री-डेवलपमेंट के बाद मिला था।
पिछले चार महीनों में यह उनका दूसरा अपार्टमेंट सेल था। नवंबर 2025 में उन्होंने ‘रुस्तमजी परिश्रम’ बिल्डिंग में 11वीं मंजिल पर स्थित 1,474 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट 14 करोड़ रुपये से ज्यादा में बेचा था।
ये भी पढ़ें- Suniel Shetty: ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर क्यों घबराए हुए हैं सुनील शेट्टी? फिल्म को लेकर कही ये बात
इसके अलावा, 2 मार्च 2026 को दर्ज एक और डील में उन्होंने इसी बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर 1,770 स्क्वायर फीट का एक और अपार्टमेंट बेचा। इस प्रॉपर्टी को अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के खरीदार प्रिया नगर और राजीव नगर ने खरीदा था। इस डील में 1.11 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी दी गई थी।