फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta Expressed Happiness Over Pbks Record Breaking Win Wrote What A Game On Instagram

पंजाब की रिकॉर्ड तोड़ जीत पर प्रीति जिंटा ने जताई खुशी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास नोट; लिखा- ‘क्या गेम था’

Sun, 26 Apr 2026 10:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Apr 2026 10:30 AM IST
सार

Preity Zinta: आईपीएल 2026 जारी है। शनिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था, जिसे पंजाब की टीम ने अपने नाम किया। इसके बाद प्रीति जिंटा ने अपनी टीम को बधाई देते हुए एक खास नोट शेयर किया। जानिए क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Preity Zinta Expressed Happiness Over Pbks Record Breaking Win Wrote What A Game On Instagram
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने अपनी टीम की शानदार जीत पर खुशी जताई। उनकी टीम ने इतिहास रचते हुए 265 रन का पीछा किया, जो टी20 में अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज है, और दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी टीम के लिए एक खास नोट शेयर किया। 

विज्ञापन

दोनों टीमों को दी बधाई
प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर पंजाब किंग्स और डीसी के ओपनर केएल राहुल दोनों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘क्या गेम था। पंजाब किंग्स और केएल राहुल को आज के इस शानदार परफॉरमेंस के लिए बहुत बधाई।’

विज्ञापन

प्रीति ने श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहल वधेरा और शशांक सिंह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘श्रेयस अय्यर ये रिकॉर्ड बुक्स के लिए है…आज की रात प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहल वधेरा और शशांक सिंह के नाम रही।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

मैच के बारे में
अगर मैच की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और 265 रन का ऐतिहासिक चेज पूरा कर लिया, जो टी20 इतिहास में सबसे बड़ा है। मैच में केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इसके साथ ही वो आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए और भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ा स्कोर भी उनके नाम हो गया।

हालांकि, उनकी ये शानदार पारी बेकार चली गई क्योंकि उन्हें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की पावरप्ले में जबरदस्त बल्लेबाजी देखनी पड़ी, जिसने पंजाब की जीत की मजबूत नींव रख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed