फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta share glimpse of her baby after becoming a mother Anushka Sharma and Priyanka Chopra made this comment

Photo: प्रीति जिंटा ने मां बनने के बाद दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा ने किया ये कमेंट

Tue, 07 Dec 2021 09:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 07 Dec 2021 09:40 PM IST
सार

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की पहली झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की, जिसे अब काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Preity Zinta share glimpse of her baby after becoming a mother Anushka Sharma and Priyanka Chopra made this comment
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले ही प्रीति जिंटा सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर में एक बेटी जिया और एक बेटे जय का स्वागत किया, जिनके साथ वह अपनी खूबसूरत यादें बनाने में बिजी हैं। प्रीति जिंटा ने अब तक अपने बच्चों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन अब प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने बच्चे की एक झलक दिखाई है, जिसके बाद प्रीति और उनके बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

 
दरअसल, प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को अपने सीने से लगाया हुआ है। इस दौरान प्रीति ने अपने बच्चे से मैचिंग करते हुए ब्लू कलर के कपड़े पहने हुए हैं। हालांकि, इस तस्वीर में प्रीति ने अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर में प्रीति के बेबी का चेहरा कैमरे की ओर नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)



इस तस्वीर के साथ प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा है, ‘बर्प क्लॉथ, डायपर और बच्चे ... मुझे यह सब पसंद है।’ इसके साथ प्रीति जिंटा ने कई सारे हार्ट इमोजी भी लगाए हैं। प्रीति जिंटा की ये तस्वीर फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज को भी काफी ज्यादा पसंद आई है और इस वजह से प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कई सारे सेलिब्रिटीज ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया है।
 
प्रीति जिंटा पिछले महीने नवंबर में मां बनी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति जीन गुडइनफ के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने मां बनने की गुडन्यूज दी थी। प्रीति ने लिखा, 'आज मैं आप सभी के साथ एक बढ़िया न्यूज शेयर करना चाहती हूं। जीन और मेरी खुशी का ठिकाना नहीं हैं। इस वक्त हमारा दिल बहुत प्यार और खुशियों से भरा हुआ है। हम हमारी फैमिली में जुड़वां बच्चों जय गुडइनफ और जिया गुडइनफ का स्वागत करते हैं। सभी डॉक्टर्स, नर्स और सरोगेट मदर को थैंक यू, जो हमारे इस अविश्वसनीय सफर का हिस्सा बनीं। ढेर सारा प्यार।' बता दें कि प्रीति और जीन गुडइनफ ने साल 2016 में शादी रचाई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed