फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta shares a video of her twins enjoying first rain Dia Mirza reacted love

Preity Zinta: प्रीति जिंटा के बच्चों ने उठाया पहली बारिश का लुत्फ, एक्ट्रेस ने साझा किया क्यूट वीडियो

Thu, 08 Sep 2022 07:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Sep 2022 07:25 PM IST
सार

प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की मां हैं। उन्होंने बीते साल नवंबर में फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए बताया था कि वह सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं।

विज्ञापन
Preity Zinta shares a video of her twins enjoying first rain Dia Mirza reacted love
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। इन दिनों वह मातृत्व की जिम्मेदारी निभा रही हैं। हालांकि, प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज यहां साझा करती नजर आती हैं। प्रीति जिंटा का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रीति जिंटा के बच्चों का है, जिसमें वह बारिश का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की मां हैं। उन्होंने बीते साल नवंबर में फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए बताया था कि वह सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति जिंटा ने अब बच्चों का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रीति जिंटा के दोनों बच्चे बालकनी में रॉकिंग चेयर पर बैठकर बारिश को निहार रहे हैं। इसके साथ प्रीति जिंटा ने कैप्शन लिखा है, 'पहली बारिश... पहली बारिश में डांस।' इसके साथ एक्ट्रेस ने दो हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। हालांकि, वीडियो में प्रीति जिंटा के बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, बारिश में दोनों खूब खुश होकर खेलने नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाहर का नजारा भी दिखाई दे रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

विज्ञापन

प्रीति जिंटा का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। दीया ने इस वीडियो पर कमेंट कर प्यार जताया और लिखा- प्यार, प्यार और प्यार। वहीं, यूजर्स भी बच्चों के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही प्रीति से बच्चों का चेहरा दिखाने की गुजारिश कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 87 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति आखिरी बार सनी देओल के साथ 'हीरोज' में नजर आई थी। प्रीति जल्द ही किट्टी पार्टी से वापसी करने वाली हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed