फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta Visits Hanuman Temple In Delhi After PBKS Win in IPL 2026 video viral

Video: पंजाब की जीत के बाद मंदिर पहुंचीं प्रीति जिंटा, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने टीम को लेकर किए ऐसे कमेंट

Sun, 26 Apr 2026 05:34 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 26 Apr 2026 05:34 PM IST
सार

Preity Zinta Viral Video: पंजाब किंग्स की जीत के बाद प्रीति जिंटा हनुमान मंदिर पहुंची हैं। उनका वीडियो वायरल है। इस पर फैंस उनकी टीम को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Preity Zinta Visits Hanuman Temple In Delhi After PBKS Win in IPL 2026 video viral
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@mahantdeepankarsharma

विस्तार

एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा अपनी टीम की जीत पर खुश हैं। उनकी टीम ने 265 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया है। अब वह नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर पहुंचीं हैं। मैच के बाद एक्ट्रेस ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
मंदिर के सेक्रेटरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रीति जिंटा को मंदिर में आते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने दुपट्टे से अपना चेहरा थोड़ा ढका हुआ है।
विज्ञापन

पारंपरिक पहनावे में सजी प्रीति को प्रार्थना करते हुए और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahant Pramod Deepankar Sharma (@mahantdeepankarsharma)


यूजर्स ने किए कमेंट
प्रीति जिंटा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'कोई नहीं हरा सकता पंजाब को, इस बार इनके साथ हनुमान जी हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'इस बार ट्रॉफी पंजाब की है।' एक और यूजर ने लिखा 'तभी तो इस बार पंजाब टॉप पर है।' एक यूजर ने लिखा 'वाह, मंदिर बहुत खूबसूरत है।'






'बेटा गोविंदा जैसा हो लेकिन पति नहीं' सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या है वजह

मैच के बारे में
मैच की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और 265 रन का ऐतिहासिक चेज पूरा कर लिया, जो टी20 इतिहास में सबसे बड़ा है। मैच में केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इसके साथ ही वो आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए और भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ा स्कोर भी उनके नाम हो गया।

हालांकि, उनकी ये शानदार पारी बेकार चली गई क्योंकि उन्हें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की पावरप्ले में जबरदस्त बल्लेबाजी देखनी पड़ी, जिसने पंजाब की जीत की मजबूत नींव रख दी।

 

Preity Zinta Visits Hanuman Temple In Delhi After PBKS Win in IPL 2026 video viral
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाली हैं। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed