IPL के दौरान सफेद सूट क्यों पहनती हैं प्रीति जिंटा? बताया चुराना चाहती हैं किस टीम का प्लेयर; खोले कई राज
Preity Zinta Answers Fans Questions: प्रीति जिंटा अपने फिल्मी करियर के अलावा पंजाब किंग्स की आईपीएल टीम की मालकिन के तौर पर भी पहचानी जाती हैं। हाल ही में आईपीएल मैच के दौरान फुर्सत मिलने पर एक्ट्रेस ने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर दिए।
विस्तार
प्रीति जिंटा की टीम इस बार के आईपीएल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह भी अपनी टीम को काफी सपोर्ट करती हैं। जब उन्हें आईपीएल मैच के दौरान थोड़ा टाइम मिला तो सोशल मीडिया पर फैंस से सवाल पूछने को कहा। साथ ही काफी मजेदार जवाब भी प्रीति जिंटा ने दिए। एक राज से भी उन्होंने पर्दा उठाया?
क्या किसी टीम के प्लेयर को चुराना चाहिए?
प्रीति जिंटा से फैन ने पूछा कि वह कौन टीम आईपीएल टीम का प्लेयर चुराना चाहिए? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘हमारे पास ऐसे प्लेयर हैं, जिन्हें लोग चुराना चाहेंगे। हमें किसी टीम का प्लेयर नहीं चाहिए। हम अपनी शेर टीम से काफी खुश हैं।’
इसके अलावा प्रीति जिंटा ने बताया कि उनके बच्चे पंजाब किंग्स के प्लेयर, श्रेयस, शशांक, अर्शदीप को देखकर काफी खुश होते हैं। वह अब तो उनकी टीम की जर्सी को भी पहचानने लगे हैं।
सफेद-सलवार सूट ही आईपीएल में क्यों पहनती हैं?
कुछ फैंस को लगता है कि प्रीति जिंटा हमेशा सफेद ड्रेस या सलवार-सूट में ही आईपीएल मैच के दौरान नजर आती हैं। शायद यह उनका लकी कलर है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। प्रीति इस सवाल के जवाब में कहती हैं, ‘मैं ज्यादातर सफेद सूट सलवार इसलिए पहनती हूं क्योंकि मैच के दौरान काफी गर्मी होती है। मैं इस ड्रेस काे रेड कलर के साथ टीमअप करती हूं। वरना ऐसा कोई रूल नहीं है कि यही कलर पहनना है। बस सफेद रंग में गर्मी कम लगती है।’
जल्द ही प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगी। उन्होंने ही फैंस को बताया कि वह इस साल दो फिल्मों में नजर आएंगी। एक फिल्म में तो वह सनी देओल के साथ अभिनय कर रही हैं। सनी देओल के साथ उनकी फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।