{"_id":"653f371758428796f4070f9b","slug":"preity-zinta-will-honorary-doctorate-from-birmingham-city-university-actress-share-happiness-with-fans-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta: प्रीति जिंटा को बीसीयू से मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, अभिनेत्री बोलीं- यह मेरा सौभाग्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Preity Zinta: प्रीति जिंटा को बीसीयू से मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, अभिनेत्री बोलीं- यह मेरा सौभाग्य
Mon, 30 Oct 2023 10:25 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, प्रीति जिंटा ने बांद्रा में 8.2 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसे लेकर वह चर्चा में हैं। वहीं, अब अभिनेत्री से जुड़ी नई खबर सामने आई है। अभिनेत्री बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। वहीं, प्रीति जिंटा दिवाली समारोह में मदद करने के लिए अगले सप्ताह वेस्ट मिडलैंड्स का हिस्सा रहेंगी। बता दें कि अभिनेत्री को बॉलीवुड और बिजनेस जगत में दिए योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करना मेरा सौभाग्य
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने डॉक्टरेट उपाधि को लेकर कहा, 'व्यवसाय और मीडिया की ताकत को देखते हुए बीसीयू से मानद डॉक्टरेट प्राप्त करना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। व्यवसाय और मीडिया मेरे करियर के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।' बर्मिंघम में दिवाली समारोह का हिस्सा बनने को लेकर प्रीति जिंटा ने कहा, 'मैं बर्मिंघम में दिवाली समारोह का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। रोशनी के त्योहार को एक साथ मनाने के लिए वहां के सभी अद्भुत लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। आप सभी से मिलने का मैं अब इंतजार नहीं कर पा रही हूं।'
यह भी पढ़ें: Begum Akhtar: गजल, ठुमरी और दादरा की मल्लिका थीं बेगम अख्तर, जिंदगी से लड़कर गायकी को बनाया था अपना मुकद्दर
विज्ञापन
बर्मिंघम के मेयर ने कही यह बात
बर्मिंघम के मेयर ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा 'हमारे जीवंत क्षेत्र में प्रीति जिंटा का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। हम उनके दिवाली समारोह का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हैं। बीसीयू से उनकी आगामी मानद डॉक्टरेट बॉलीवुड और व्यवसाय में उनकी मेहनत और प्रयासों का योगदान का एक प्रमाण है।'
बीसीयू कुलपति ने प्रीति जिंटा को दी शुभकामनाएं
बीसीयू के कुलपति प्रोफेसर डेविड एमबीए ने कहा, 'प्रीति जिंटा का स्वागत करते हुए हमें खुशी हा रही हैं, बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी परिवार में शामिल हो गई हैं और उम्मीद है कि वह उनके साथ मिलकर काम करेंगी। "फिल्म निर्माण के विशाल मंच पर प्रीति का योगदान वास्तव में प्रेरणादायक है।'
यह भी पढ़ें: Vikram Gokhale: ऐश्वर्या राय के 'पिता' बन छा गए थे विक्रम गोखले, बॉलीवुड के साथ मराठी फिल्मों में भी कमाया नाम