फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra And Lara Dutta Reunited At Wimbledon Fans Say Andaaz Is Back

जब ‘मिस वर्ल्ड’ और ‘मिस यूनिवर्स’ आईं साथ, विंबलडन में छाया प्रियंका-लारा का अंदाज; फैंस ने लुटाया प्यार

Sun, 12 Jul 2026 09:34 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 12 Jul 2026 09:34 AM IST
सार

Priyanka Chopra And Lara Dutta: प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता विंबलडन में एक साथ नजर आए। दोनों को साथ देखकर लोगों को उनकी 2003 की फिल्म 'अंदाज' की याद आ गई और सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्यार लुटाने लगे।

विज्ञापन
Priyanka Chopra And Lara Dutta Reunited At Wimbledon Fans Say Andaaz Is Back
प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2000 में जहां प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, वहीं लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'अंदाज' में साथ काम किया था। अब इतने समय बाद विंबलडन में उनका ये रीयूनियन फैंस के लिए काफी खास बन गया।

विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर की फोटो 
रविवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लारा के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में प्रियंका, लारा को करीब से पकड़े हुए नजर आईं और दोनों कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। प्रियंका ने सफेद रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जबकि लारा ब्लू ड्रेस और सफेद श्रग में नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘अपनी दोस्त से मिलकर बहुत अच्छा लगा।’

विज्ञापन


फैंस को 'अंदाज' फिल्म की आई याद
फैंस इस फोटो को देखकर काफी खुश हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘अंदाज' वापस आ गया।’ दूसरे ने लिखा, ‘मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स एक साथ।’ एक और फैन ने मजाक में लिखा, ‘बस अक्षय कुमार की कमी है,’ वहीं किसी ने लिखा, ‘प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’

Priyanka Chopra And Lara Dutta Reunited At Wimbledon Fans Say Andaaz Is Back
अंदाज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'अंदाज' फिल्म के बारे में 
'अंदाज' 2003 की एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया था और सुनील दर्शन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम रोल में थे। यह फिल्म लारा दत्ता की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन

Priyanka Chopra And Lara Dutta Reunited At Wimbledon Fans Say Andaaz Is Back
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका 
अगर आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा आठ साल बाद एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। फिल्म में पौराणिक कहानियों और साइंस फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा और इसे अप्रैल 2027 में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिया बड़ा सरप्राइज, बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर को स्टेज पर बुलाया

Priyanka Chopra And Lara Dutta Reunited At Wimbledon Fans Say Andaaz Is Back
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
लारा दत्ता का वर्कफ्रंट 
वहीं लारा दत्ता नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आ सकती हैं। यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed