Durga Puja: दुर्गा पूजा में साथ दिखीं काजोल-रानी और ट्विंकल, यूजर्स कर रहे इस एक्ट्रेस के संस्कारों की तारीफ
Kajol Family Durga Puja Pandal: काजोल, रानी मुखर्जी इन दिनों दुर्गा पूजा में पूरी तरह व्यस्त हैं। इनके दुर्गा पूजा पांडाल में बॉलीवुड के कई एक्टर्स को देखा जा सकता है। हाल ही में विदेश से भारत लौटीं एक चर्चित एक्ट्रेस को भी यहां देखा गया। एक्ट्रेस की संस्कारों की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में काजोल और रानी मुखर्जी मिलकर हर साल दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करती हैं। इस बार भी दुर्गा मां की आराधना मुखर्जी परिवार मिलकर कर रहा है। इस दुर्गा पूजा में कई सेलेब्स शामिल हाे रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के अलावा एक नामी एक्ट्रेस भी काजोल के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस एक्ट्रेस की संस्कार देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विदेश जाकर भी संस्कार नहीं भूली ये एक्ट्रेस
जिस एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है, उसका नाम प्रियंका चोपड़ा है। वह सोमवार को ही भारत आईं। मंगलवार को प्रियंका को काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पांडाल में देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रियंका का पूजा वाला वीडियो वायरल है। वह भारतीय पहनावा पहने दिखीं। जब पंडित जी ने पूजा शुरू की तो प्रियंका ने सिर पर चुन्नी को रख लिया। यह सब देखकर ही यूजर्स ने प्रियंका के संस्कारों की तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि वह विदेश में रहकर भी अपने भारतीय संस्कारों को नहीं भूली हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Actor Priyanka Chopra Jonas and filmmaker Ayan Mukerji attends the 79th North Bombay Sarbojanin Durga Puja. pic.twitter.com/3lshqs3c4P
— ANI (@ANI) September 30, 2025
दुर्गा पूजा पांडाल में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ ट्विंकल खन्ना को भी देखा गया। तीनों ने साथ में पैपराजी को फोटो क्लिक करवाए। इन दिनों काजोल और ट्विंकल खन्ना साथ में एक टॉक शो ‘टू मच’ कर रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में वरुण धवन और आलिया भट्ट से काजोल और ट्विंकल बात करेंगी।
ये खबर भी पढ़ें: Too Much: काजोल-ट्विंकल के शो में पहुंचे आलिया-वरुण, पसंद ना आने पर भी आखिर किस फिल्म को देखते हैं अभिनेता?
ये सेलेब्स भी काजोल की दुर्गा पूजा में हुआ शामिलकाजोल और रानी मुखर्जी वाले दुर्गा पूजा पांडाल में जया बच्चन, रणबीर कपूर, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग दिन पर मौजूद दिखे। सभी ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

कमेंट
कमेंट X