सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Bowed Her Head In The Golden Temple In Amritsar And Was Seen Cleaning Utensils

गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, श्री दरबार साहिब पर टेका माथा; लोगों के साथ सेवा करती दिखीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 31 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सेवा करती नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Priyanka Chopra Bowed Her Head In The Golden Temple In Amritsar And Was Seen Cleaning Utensils
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में हॉलीवुड की फिल्म 'द बल्फ' में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमृतसर में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गोल्डन टेंपल पहुंची थी, और वहां माधा टेकने के बाद सेवा करती नजर आ रही हैं। 

Trending Videos


जूठे बर्तन साफ करती नजर आईं एक्ट्रेस 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा श्री दरबार साहिब में अन्य महिलाओं के साथ बर्तन साफ करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेबी पिंक रंग का सिंपल इंडियन आउटफिट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। उनका ये सेवा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
प्रियंका का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खूब तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि ‘अच्छा लगा देख कर कि उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं भूला,’ वहीं कई लोगों ने ‘वाहेगुरु जी’ लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

Priyanka Chopra Bowed Her Head In The Golden Temple In Amritsar And Was Seen Cleaning Utensils
ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा और जेवियर बार्डेम - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर के बाद पहुंचीं अमृतसर
प्रियंका हाल ही में ऑस्कर 2026 अटेंड करके भारत लौटी हैं। अब वे गोल्डन टेंपल में सेवा करती नजर आईं। बता दें कि उनका अमृतसर एयरपोर्ट पर भी जोरदार स्वागत हुआ, जहां उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हालांकि, उनके अमृतसर दौरे का असली कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा
ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए शहर में हो सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं और इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अमृतसर का खाना भी किया एंजॉय
गोल्डन टेंपल जाने के अलावा प्रियंका ने अमृतसर के खाने का भी मजा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोले कुल्चे खाते हुए एक झलक भी शेयर की। अब प्रियंका का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जहां वह एक तरफ इंटरनेशनल स्टार हैं तो वहीं अपनी परंपराओं और जड़ों से भी जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed