फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Jonas Alia Bhatt katrina Kaif Jee Le Zaraa Update Farhan Akhtar Scout Locations for Film

Jee Le Zaraa: प्रियंका, आलिया और कटरीना की 'जी ले जरा' पर काम हुआ शुरू, फरहान अख्तर ने फोटो शेयर कर दिया अपडेट

Thu, 23 Mar 2023 06:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Mar 2023 06:25 PM IST
सार

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेगिस्तान में खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सोने  (गोल्ड) की तलाश में।'' 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas Alia Bhatt katrina Kaif Jee Le Zaraa Update Farhan Akhtar Scout Locations for Film
जी ले जरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फरहान अख्तर लंबे समय बाद जल्द ही एक बार फिर निर्देशक के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम जी ले जरा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का एलान काफी समय पहले कर दिया गया था, लेकिन अब इस एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, फिल्म पर काम शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bollywood Movies: बेहद कम समय में इन फिल्मों को किया गया शूट, अक्षय से लेकर कंगना तक की मूवीज लिस्ट में शामिल
विज्ञापन

फिल्म पर काम हुआ शुरू
फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेगिस्तान में खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सोने  (गोल्ड) की तलाश में।'' बता दें कि इस फिल्म के लिए फरहान इन दिनों लोकेशन की तलाश में राजस्थान में हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। आलिया भट्ट ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, ''इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।'' वहीं फरहान की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के पार्टनर रितेश सिधावी ने लिखा, ''वह डायरेक्टर की कुर्सी पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)


यह भी पढ़ें- TRP WEEK 11: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नहीं हुआ कोई उलटफेर, ट्विस्ट एंड टर्न्स से 'अनुपमा' को बंपर फायदा
12 साल बाद करेंगे निर्देशन
फिल्म की बात करें तो इसे फरहान ने अपनी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती के साथ मिलकर लिखा है। वहीं, इसका निर्माण एक्सेल इंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले होने वाला है। गौरतलब है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत अब तक कई सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं। फरहान ने आखिरी बार शाहरुख को साल 2011 में डॉन 2 में निर्देशित किया था। अब वह इस फिल्म के जरिए 12 साल बाद दमदार वापसी करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed