फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra kisses Nick as Jonas Brothers gets honoured at TCL Theatre with handprint ceremony

प्रियंका चोपड़ा ने निक को किया किस, जोनस ब्रदर्स को टीसीएल थिएटर में हैंडप्रिंट सेरेमनी में किया गया सम्मानित

Thu, 04 Dec 2025 10:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 04 Dec 2025 10:41 AM IST
सार

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक को किस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो टीसीएल थिएटर में हैंडप्रिंट सेरेमनी के दौरान का है।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra kisses Nick as Jonas Brothers gets honoured at TCL Theatre with handprint ceremony
प्रियंका और निक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉस एंजिल्स के मशहूर टीसीएल चाइनीज थिएटर में बुधवार को जोनस ब्रदर्स (निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस) ने अपने हाथ-पैरों के निशान सीमेंट में दर्ज करवाए। यह हॉलीवुड की बहुत पुरानी और खास परंपरा है, जो 1927 से चली आ रही है। इस साल जोनस ब्रदर्स को यह सम्मान उनकी बैंड की 20वीं सालगिरह के मौके पर मिला।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो
इस खास मौके पर निक जोनस की पत्नी और बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। उन्होंने पूरे समय निक और उनके भाइयों का जोश बढ़ाया और समारोह के बाद निक को प्यार से किस भी किया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका और निक का लुक
प्रियंका बेहद खूबसूरत सफेद गाउन में नजर आईं, बालों का स्लीक बन बनाया था और ज्वेलरी बहुत कम पहनी थी। निक ग्रे सूट और मैचिंग शर्ट में स्टाइलिश लग रहे थे। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस खुशी के मौके पर परिवार के साथ मौजूद दिखीं। 
 
विज्ञापन

निक ने प्रियंका का किया शुक्रिया
इस दौरान मंच पर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस को थैंक्स कहा। निक ने प्रियंका के लिए इमोशनल स्पीच देते हुए कहा, 'मेरे जीवन में इतनी रोशनी, खुशी और सही नजरिया लाने के लिए शुक्रिया।'

यह भी पढ़ें: तमिल सिनेमा के स्तंभ दिग्गज निर्माता एवीएम सरवनन का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

प्रियंका और निक के बारे में
प्रियंका और निक ने जुलाई 2018 में सगाई की थी। दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति से शादी की। इसके बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी से बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ।
यह भी पढ़ें: 'भारी महसूस हो रहा है...', 'बॉर्डर 2' की शूटिंग खत्म होने पर इमोशनल हुए अहान शेट्टी; सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
 

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा, प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। कथित तौर पर इस फिल्म में प्रियंका 19वीं सदी की महिला समुद्री डाकू का रोल अदा करेंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा, प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed