फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिपलॉक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, प्यार में डूबा दिखा कपल

Sat, 06 Aug 2022 08:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 06 Aug 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas liplock video viral on social media fans showed loved and said cute couple
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ विदेश में भी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और इनकी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थीं और अब प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटाती दिख रही हैं।

priyanka chopra nick jonas liplock video viral on social media fans showed loved and said cute couple
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर दोनों का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो अभिनेत्री के बर्थडे के दिन का है। इस वीडियो में पूरे दिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई गई है, लेकिन इसकी शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक जोनस लिपलॉक कर रहे हैं। इसके बाद समंदर किनारे के शानदार जश्न की झलक दिखाई गई है, जो काफी धमाकेदार है। 

priyanka chopra nick jonas liplock video viral on social media fans showed loved and said cute couple
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा डांस करते दिख रहे हैं और फिर अभिनेत्री अपने पति निक के साथ सनसेट का आनंद लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस वीडियो पर फैंस प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने प्रियंका और निक को बेस्ट कपल बताया है तो कुछ फैंस इस वीडियो पर खूब सारे हार्ट इमोजी भेजे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas liplock video viral on social media fans showed loved and said cute couple
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने सभी करीबी लोगों के साथ मस्ती करती दिखीं। इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ उनकी लाडली बेटी मालती, पति निक जोनस, मां मधु, बहन परिणीति चोपड़ा समेत कुछ और लोग दिखे थे। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, ‘एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यार से घिरे रहने के लिए और अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए आभारी हूं। निक इस यादगार जन्मदिन के लिए मेरे पास तुम्हें धन्यवाद देने को शब्द नहीं है। तुम्हें सच में पता है कि प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। अपने जन्मदिन पर मिले इतने प्यार के लिए मैं आभारी हूं। इतने सरप्राइज, कॉल, टेक्स्ट, डीएम ने मेरे इस दिन को और भी शानदार बना दिया। मुझे आज बेहद खास महसूस कराया। उन सभी का बहुत धन्यवाद जो मुझ तक पहुंचे। यहां से बाकी जिंदगी की शुरुआत होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed