फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King Of Kotha: मलयालम सिनेमा में सामंथा की एंट्री! दुलकर सलमान के साथ 'किंग ऑफ कोठा' में आएंगी नजर

Sat, 06 Aug 2022 08:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 06 Aug 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
King Of Kotha: Samantha Ruth Prabhu To be seen opposite Dulquer Salmaan in his upcomig film
दुलकर सलमान, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी बीते दिन रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म ‘सीता रामम’के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपना सिक्का जमा चुकीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही खबर आ रही है कि दुलकर सलमान एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम  ‘किंग ऑफ कोठा’बताया जा रहा है। 'सीता रामम' की तरह ही अभिनेता की यह फिल्म भी चर्चा का विषय बनती जा रही है। इस बार चर्चा का कारण फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हुई अभिनेत्री हैं।

King Of Kotha: Samantha Ruth Prabhu To be seen opposite Dulquer Salmaan in his upcomig film
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

दुलकर सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक बताई जा रही फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' में साउथ की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुलकर हमेशा की तरह अपनी इस फिल्म को लेकर भी काफी गंभीर हैं और वह इसमें एक  गैंगस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स में सामने आई खास बात यह है कि  फिल्म में उनके अपोजिट सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट में बड़े यकीन से कहा गया है कि अभिनेत्री जल्द ही इस फिल्म के लिए हामी भर देंगी। हालांकि अभी तक फिल्म की टीम या फिर सामंथा की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन अगर सामंथा फिल्म साइन कर लेती हैं, तो यह मलयालम सिनेमा में उनकी डेब्यू फिल्म बन जाएगी।

King Of Kotha: Samantha Ruth Prabhu To be seen opposite Dulquer Salmaan in his upcomig film
दुलकर सलमान - फोटो : social media

इस दिन शुरू होगी शूटिंग
फिल्म 'सीता रामम' में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अभिनेता दुलकर सलमान ने पिछले दिनों एक मीडिया संस्थान से बातचीत में 'किंग ऑफ कोठा' की शूटिंग के बारे में बताया था। अभिनेता ने फिल्म के शूटिंग शेड्यूल की पुष्टि करते हुए कहा था कि अभिलाष जोशी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' की शूटिंग सितंबर में करना शुरू देंगे। वह बोले, 'यह फिल्म अगले महीने की आखिर में शुरू हो जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
King Of Kotha: Samantha Ruth Prabhu To be seen opposite Dulquer Salmaan in his upcomig film
सीता रामम - फोटो : insta

'सीता रामम' को मिली अच्छी ओपनिंग
हाल ही में रिलीज हुई मॉलीवुड स्टार दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' को बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी ओपनिंग मिली है। फिल्म पहले दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। राम और सीता की खूबसूरत लव स्टोरी वाली इस फिल्म में दुलकर सलमान के साथ मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पूरे भारत में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज की गई है।  
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed