फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Darlings: आलिया के शराबी पति विजय वर्मा को याद आए संघर्ष के दिन, बोले- घर से भागकर आया था और यहां देखा तो..

Sat, 06 Aug 2022 08:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Aug 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Darlings actor Vijay Varma recalling struggle days when someone said he is not Shah Rukh Khan
Vijay Varma - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया रिलीज फिल्म 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट के अभिनय के साथ-साथ एक्टर विजय वर्मा की एक्टिंग की भी हर ओर तारीफ हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में विजय वर्मा ने आलिया भट्ट के शराबी पति हमजा का किरदार अदा किया है। इस फिल्म में खुद को मिल रही तारीफों के बीच विजय वर्मा को अपने पुराने संघर्ष भरे दिन याद आ रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसका जिक्र किया।

Alia Bhatt Darlings actor Vijay Varma recalling struggle days when someone said he is not Shah Rukh Khan
vijay varma - फोटो : social media

दिए गए थे ताने
बता दें कि विजय वर्मा को इंडस्ट्री में करीब दस साल हो गए हैं। इन वर्षों में उन्होंने हर तरह के रोल किए हैं। वह 'पिंक', 'द सूटेबल ब्वॉय' और 'गली ब्वॉय' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। मगर, अब फिल्म 'डार्लिंग्स' में अपने किरदार से उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद किया, जब वह इंडस्ट्री में अपने लिए रोल तलाश रहे थे। विजय वर्मा का कहना है कि जब वह इंडस्ट्री में आए तो उनसे कहा गया ता, 'तू कोई शाहरुख खान नहीं है।' विजय वर्मा का कहना है, 'एक वक्त पर मुझसे कहा गया था कि तू शाहरुख खान नहीं है और आज उन्हीं के प्रोडक्शन की फिल्म में मुझे काम करने को मिला।' बता दें कि विजय वर्मा ने फिल्म में ऐसे क्रूर पति की भूमिका निभाई है, जो रोज दारू पीकर अपनी पत्नी पर जुर्म ढाता है।

Alia Bhatt Darlings actor Vijay Varma recalling struggle days when someone said he is not Shah Rukh Khan
विजय वर्मा और अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

घर से भागकर आए मायानगर
विजय वर्मा ने कहा, 'मैं दस साल पहले यहां आया था और अब खुद को सही जगह पर देख रहा हूं। मैंने इस दौरान कई जोखिम लिए। मैंने अपने परिवार के टूटने तक की कीमत पर कई रिस्क लिए हैं। मैं घर से भाग आया था। अब मेरे परिवार वाले भी काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। जब मैं घर से आया था तो फैमिली को भी डर था कि मैं कैसे वहां काम करूंगा। मुंबई जाना और कुछ बनना वाकई आसान नहीं है। मुझे वह दिन भी याद है, जब मुझसे कहा गया था- 'तू शाहरुख खान नहीं है। लेकिन, अब शाहरुख खान ने मुझे अपनी फिल्म में काम दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Darlings actor Vijay Varma recalling struggle days when someone said he is not Shah Rukh Khan
Vijay Varma - फोटो : सोशल मीडिया

सोच-समझकर करेंगे रोल
विजय वर्मा ने कहा, 'अब मैं वैसे किरदार निभाने के रिस्क नहीं लूंगा, जैसे पहले लिए। मैं उन किरदारों को नहीं करूंगा, जिनके साथ न्याय नहीं कर सकता।' बता दें कि आलिया भट्ट की यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म को आलिया के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन और शाहरुख खान के रेड चिलीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed