फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: आमिर पर भड़के मुकेश खन्ना और अनुपम खेर ने दिखाई लाल चौक की झलक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 06 Aug 2022 08:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 06 Aug 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap mukesh khanna on Laal Singh Chaddha Vikram Vedha teaser date Alia Bhatt flaunt baby bump big news
मुकेश खन्ना, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी रैप में रोजाना मनोरंजन जगत की खबरों के बारे में बताया जाता है क्योंकि सिनेमा जगत में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिसमें दर्शकों की दिलचस्पी होती है। 'लाल सिंह चड्ढा' चर्चा में बनी हुई है और आज इस फिल्म के बायकॉट पर अब मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया आ गई है। इसके अलावा, फिल्म 'विक्रम वेधा' के टीजर से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। इसके अलावा आज दिन भर सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।   

Filmy Wrap mukesh khanna on Laal Singh Chaddha Vikram Vedha teaser date Alia Bhatt flaunt baby bump big news
मुकेश खन्ना, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बायकॉट हो रहा है। कई लोगों द्वारा इस फिल्म को न देखने की अपील की जा रही है, जिस पर आमिर खान अपना रिएक्शन दे चुके हैं और अब 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट क्यों हो रहा है? साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि बायकॉट की जो परंपरा चल रही है वह सही है।  


Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर भड़के मुकेश खन्ना, 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर बोले- 'इन्हें सबक सिखाना है'
Filmy Wrap mukesh khanna on Laal Singh Chaddha Vikram Vedha teaser date Alia Bhatt flaunt baby bump big news
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के लिहाज से 11 अगस्त की तारीख काफी महत्वपूर्ण है। इस दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे आमिर खान और अक्षय कुमार के बीच बॉक्स पर टक्कर होने जा रही है। आमिर चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं तो वहीं, अक्षय अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' से उन्हें चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा एक और सुपरस्टार हैं जो इस दिन बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन हैं।

Vikram Vedha: सामने आई 'विक्रम वेधा' के टीजर रिलीज की डेट, इस दिन खत्म होगा फैंस का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap mukesh khanna on Laal Singh Chaddha Vikram Vedha teaser date Alia Bhatt flaunt baby bump big news
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा यह कपल अपनी शादी और फिर हाल ही में अनाउंस की गई अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से अभिनेत्री आलिया भट्ट अलग-अलग जगहों पर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आ रही थीं। ऐसे में हर कोई यह कह रहा था कि एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को छिपाने के लिए ढीले आउटफिट्स का सहारा ले रही हैं। लेकिन अब फाइलनी एक्ट्रेस ने सबके सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। 

Alia Bhatt: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

विज्ञापन
Filmy Wrap mukesh khanna on Laal Singh Chaddha Vikram Vedha teaser date Alia Bhatt flaunt baby bump big news
करण जौहर, अर्जुन कपूर-सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 जब से शुरू हुआ है, तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए गेस्ट के साथ करण खूब सारी गॉसिप करते हैं, जिस वजह से फैंस भी इस शो को पसंद करते हैं। बीते एपिसोड में करण के काउच पर आमिर खान और करीना कपूर बैठे दिखे थे और अब सबको अगले एपिसोड का इंतजार है। 'कॉफी विद करण' का अपकमिंग एपिसोड रक्षाबंधन स्पेशल होगा। ऐसे में इस एपिसोड में बॉलीवुड की भाई-बहन की जोड़ी नजर आएगी।

Koffee With Karan 7: रक्षाबंधन स्पेशल में सोनम कपूर संग नजर आएंगे अर्जुन, करण जौहर के सवालों के देंगे जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed