फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Share Beach Videos And Says 2026 Sounds Like Future Grateful For Being Able To Make This Life

‘मैं खुद को शाबाशी दे रही हूं’, प्रियंका चोपड़ा ने 2026 को बताया भविष्य; बोलीं- उम्मीद की किरण जरूरी

Tue, 06 Jan 2026 12:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:21 PM IST
सार

Priyanka Chopra On 2026: प्रियंका चोपड़ा ने साल 2026 को अपना भविष्य बताया है। साथ ही उन्होंने इस नए साल को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Priyanka Chopra Share Beach Videos And Says 2026 Sounds Like Future Grateful For Being Able To Make This Life
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने फैमिली के साथ नए साल का स्वागत किया। अब एक्ट्रेस छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने 2026 को अपना भविष्य बताते हुए खुद को भाग्यशाली बताया है। साथ ही उन्होंने अपनी इस जिंदगी के लिए भी ईश्वर का आभार जताया है। जानिए एक्ट्रेस ने 2026 के लिए अपने क्या विचार साझा किए…

विज्ञापन

2026 में मेरे पहले कुछ कदम
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर कुछ वीडियोज साझा किए हैं। इन वीडियोज में प्रियंका बीच पर नजर आ रही हैं। वीडियोज को बनाते हुए एक्ट्रेस ने 2026 का स्वागत किया और ईश्वर का धन्यवाद जताया। कैप्शन में विचार लिखते हुए एक्ट्रेस वीडियो में कहती हैं, ‘मैंने खुद से कहा था कि मैं इसमें बेहतर हो जाऊंगी, यानी कैमरे से बात करने में। 2026 में मेरे पहले कुछ कदम। यह भविष्य जैसा लगता है। मैं अपने प्रशंसकों से कहती रही हूं कि 2026 भविष्य जैसा लगता है। यह कैसे संभव है? लेकिन हम यहां हैं, अपने परिवार को देख रही हूं, अपने खूबसूरत कदमों को देख रही हूं और खुद को भाग्यशाली मानकर आभारी हूं। इतने लंबे समय तक इतनी तेज गति से दौड़ने के बाद, आप खुद को शाबाशी देना भूल जाते हैं कि आप बच गए। तो मैं खुद को शाबाशी दे रही हूं।’

विज्ञापन


इस जीवन को जीने के लिए आभारी हूं
प्रियंका ने स्टोरी पर एक और वीडियो भी साझा किया। दूसरे वीडियो में अपनी बात को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि खुद के प्रति दयालु रहना और इस जीवन को जीने का मौका मिलने के लिए वास्तव में मैं आभारी हूं। हर मुश्किल के बाद उम्मीद की किरण जरूर होती है। बस आगे बढ़ते रहो। अब मैं अपने घर की ओर पीछे की ओर चल रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में नजर आई थीं। इसके अलावा वो अब एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी। बड़े स्तर पर बन रही इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed