फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Spotted with Hrithik Roshan Sparks Krrish 4 Comeback Buzz

Priyanka Chopra: ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, 'कृष 4' में काम करने की अटकलें फिर तेज

Mon, 14 Apr 2025 10:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

Krrish 4: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं, जिससे 'कृष 4' में उनकी वापसी की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका एक बार फिर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Spotted with Hrithik Roshan Sparks Krrish 4 Comeback Buzz
प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते वीकएंड से ही सोशल मीडिया पर ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा जोरों पर थीं। अब प्रियंका की ताजा पोस्ट ने इस उत्साह को और हवा दे दी है। सोमवार को प्रियंका ने न्यूयॉर्क में बिताए अपने कुछ खास पलों की तस्वीरें साझा कीं। 

विज्ञापन

Sharmila Tagore: सोहा ने मनाया मां शर्मिला की बंगाली सिनेमा में वापसी का जश्न, तस्वीरें साझा कर लिखा भावुक नोट

विज्ञापन

तस्वीरों में नजर आए ये सितारे

इन तस्वीरों में उनके साथ पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी, ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और सोफी चौधरी नजर आए। इस ग्रुप ने निक के ब्रॉडवे म्यूजिकल ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ का मजा लिया और एक साथ पूरा दिन बिताया। 
Amitabh Bachchan: अमिताभ ने सोशल मीडिया पर पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का जुगाड़, लोगों ने बता डाली निंजा टेक्निक

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


'कृष 4' को लेकर अटकलें तेज

प्रियंका की ओर से पोस्ट की गई इन तस्वीरें फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं। इसे देखकर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि क्या यह ‘कृष 4’ में प्रियंका की वापसी का इशारा है। वहीं, साझा की गई तस्वीरों में प्रियंका की बेटी मालती काफी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra Spotted with Hrithik Roshan Sparks Krrish 4 Comeback Buzz
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती - फोटो : इंस्टाग्राम
मालती का दिखा मस्ती भरा क्यूट अंदाज

तस्वीरों में मालती अपनी हरी टूटू स्कर्ट और परियों जैसे पंखों में मस्ती करती दिखीं। उनकी नन्ही हरकतें और प्रियंका के साथ उनके प्यारे पल हर किसी का दिल जीत रहे हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट का कैप्शन रखा, “अप्रैल अब तक।” इन तस्वीरों ने फैंस को ‘कृष 4’ को लेकर और उत्सुक कर दिया। प्रियंका और ऋतिक की जोड़ी इससे पहले ‘कृष’ (2006) और ‘कृष 3’ (2013) में धमाल मचा चुकी है। अब ऋतिक की ‘कृष 4’ बनने की पुष्टि हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करने वाले हैं। 

Priyanka Chopra Spotted with Hrithik Roshan Sparks Krrish 4 Comeback Buzz
प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली - फोटो : एक्स
'एसएसएमबी 29' में नजर आएंगी प्रियंका
वहीं, प्रियंका इस समय एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म से वह लंबे समय के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में महेश बाबू भी हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed